बेकाबू कार ने ठेले पर चाय पी रहे 4 लोगों को कुचला : कार 150 फीट आगे जाकर पलटी दो की मौत, दो लोग घायल

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

बेकाबू कार ने ठेले पर चाय पी रहे 4 लोगों को कुचला : कार 150 फीट आगे जाकर पलटी दो की मौत, दो लोग घायल

सड़क किनारे टी स्टॉल पर चाय पी रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। पहले कार ने सड़क किनारे लगी रेलिंग को टक्कर मारी और फिर सीधे ठेले में जा घुसी। टक् कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला करीब 20 फीट दूर जा गिरा और कार लगभग 150 मीटर आगे जाकर पलट गई।

उदयपुर। शहर के अंबामाता क्षेत्र में रविवार सुबह नमाज के सड़क किनारे टी स्टॉल पर चाय पी रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। पहले कार ने सड़क किनारे लगी रेलिंग को टक्कर मारी और फिर सीधे ठेले में जा घुसी। टक् कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला करीब 20 फीट दूर जा गिरा और कार लगभग 150 मीटर आगे जाकर पलट गई। हादसे में एक युवक सहित दो जनों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

हादसे में छीपा कॉलोनी निवासी अब्दुल मजीद (70) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मोहम्मद इमरान (35) ने एमबी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों रोजाना की तरह नमाज के बाद चाय पीने आए थे। हादसे में ठेला संचालक जीवन और अर्जुन घायल हो गए। घटना के कुछ देर बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखने लगा। विरोध में क्षेत्रवासी और मृतकों के परिजन सड़क पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक मुख्य सड़क जाम रही। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही। 


 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका