सलूंबर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ : अमेरिका के नागरिकों से ठगी, सस्ती दर पर लोन दिलाने का देते झांसा ; तीन गिरफ्तार

तीन ब्लूटूथ हैडफोन और एक इंटरनेट राउटर जब्त

सलूंबर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ : अमेरिका के नागरिकों से ठगी, सस्ती दर पर लोन दिलाने का देते झांसा ; तीन गिरफ्तार

साइबर सेल और डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अमेरिका के नागरिकों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस कॉल सेंटर को चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवगांव स्थित होटल भाग्यश्री के कमरे में फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा है, जहां से विदेशों में ठगी की जा रही है।

सलूंबर। सलूंबर पुलिस ने साइबर सेल और डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अमेरिका के नागरिकों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस कॉल सेंटर को चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो मिजोरम निवासी और एक जयपुर निवासी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, तीन ब्लूटूथ हैडफोन और एक इंटरनेट राउटर जब्त किया। एसपी राजेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि देवगांव स्थित होटल भाग्यश्री के कमरे में फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा है, जहां से विदेशों में ठगी की जा रही है।

तलाशी के दौरान तीन युवक लैपटॉप पर इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों से बातचीत करते मिले। मौके से लालरामलूनानिवासी आईजोल मिजोरम, एच. जोहमनगहिआ निवासी आईजोल मिजोरम एवं अक्षय शर्मा निवासी अजय नगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे अहमदाबाद निवासी भाविन मकवाना के लिए वेतन पर काम करते थे। भाविन मकवाना ने होटल के दो कमरे किराए पर लेकर यह कॉल सेंटर संचालित कराया था। 

सस्ती दर पर लोन दिलाने का देते झांसा 
एसपी यादव ने बताया कि आरोपी इंटरनेट कॉलिंग के जरिए अमेरिकी नागरिकों को सस्ती दरों पर लोन दिलाने का झांसा देते थे। बातचीत के दौरान वे पीड़ितों से उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर, बैंक डिटेल्स और पासवर्ड हासिल करते थे। इसके बाद उनके खातों से राशि निकाल ली जाती थी। निकाली गई डॉलर राशि को भाविन मकवाना रुपये में परिवर्तित कर लेता था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मुकुंदरा और शेरगढ़ के जंगलों में आबाद हो रही उल्लुओं की दुनिया मुकुंदरा और शेरगढ़ के जंगलों में आबाद हो रही उल्लुओं की दुनिया
गराड़िया से गैपरनाथ तक चंबल की कराइयों में पर्यटकों को दिखाई दे रहे उल्लूओं के बच्चे।
नई पुरानी सभी गाड़ियाँ के लिए ए20 पेट्रोल अनुकूल, बस पेट्रोल टैंक में पानी न पहुंचने दें
दिल्ली में महिलाएं बेफिक्र होकर करें सफर : हर बस में काम करेगा पिंक कार्ड, रेखा गुप्ता ने अफवाहों और दावों को किया खारिज
PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला
''विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक'' का विरोध : विपक्ष का संसद में प्रदर्शन, गैर सरकार संगठन-संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप; सरकार से वापस लेने की मांग
ईरान इजरायल युद्ध के बीच अर्जेंटीना का बड़ा फैसला: ईरान के आईआरजीसी को घोषित किया आतंकवादी संगठन, अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत 
घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग और कालाबाजारी : तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई, 118 सिलेंडर और उपकरण जब्त