दो बाइकों में भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार की मौत

गलत दिशा से आई दूसरी बाइक

दो बाइकों में भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार की मौत

उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार जनों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे।

 उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार जनों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे।


थानाधिकारी मुकेश कुमार जाट ने बताया कि उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर सुबह करीब साढ़े दस बजे मालवा चौरा के निकट यह हादसा हुआ। गलत दिशा में चल रही बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ गई। हादसा इतना भयंकर था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दोनों वाहन के चकनाचूर हो गई। हादसे में घायल एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानाधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक बाइक पर रमेश (21) पुत्र अणदाराम गरासिया और भाणाराम (40) पुत्र मानाराम गरासिया सवार थे। ये दोनों जीजा-साला थे, जो गांव रणेशजी का गुड़ा से मालवा का चौरा जा रहे थे। दूसरी बाइक पर मुकेश (22) पुत्र धन्नाराम निवासी भीमाना और लछमाराम गरासिया निवासी खोखरिया नाल सवार थे। मुकेश, लछमाराम और रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी तादाद में मृतकों के रिश्तेदार जमा हो गए।

 




Read More सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की कार्डियोथोरेसिक टीम का कमाल, सीने में धंसा 9 इंच का पाइप निकाल युवक की बचाई जान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल