नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के फंक्शन शुरू : पहले दिन मेहंदी और संगीत कार्यक्रम, अभिनेत्री कृति सेनन समेत परिजन पहुंचे

विवाह के लिए होटल को अलग-अलग थीम पर सजाया

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के फंक्शन शुरू : पहले दिन मेहंदी और संगीत कार्यक्रम, अभिनेत्री कृति सेनन समेत परिजन पहुंचे
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की शादी के समारोह उदयपुर में शुरू हो गए। दोनों 11 जनवरी को उदयसागर झील के बीच स्थित आलीशान रैफल्स होटल में सात फेरे लेंगे। शादी से पहले नूपुर सेनन, स्टेबिन बेन, कृति सेनन और दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार गुरुवार शाम को ही उदयपुर पहुंच गए थे।

उदयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की शादी के समारोह उदयपुर में शुरू हो गए हैं। दोनों 11 जनवरी को उदयसागर झील के बीच स्थित आलीशान रैफल्स होटल में सात फेरे लेंगे। शादी से पहले नूपुर सेनन, स्टेबिन बेन, कृति सेनन और दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार गुरुवार शाम को ही उदयपुर पहुंच गए थे। सभी मेहमान रैफल्स होटल पहुंचे, जहां दूल्हा-दुल्हन पक्ष की मौजूदगी के साथ शादी की रस्मों की तैयारियां शुरू की गईं। समारोह में शुक्रवार को मेहंदी की रस्म हुई। शनिवार को हल्दी और संगीत समारोह प्रस्तावित हैं। इसके बाद 11 जनवरी को भव्य विवाह समारोह संपन्न होगा।

विवाह के लिए होटल को अलग-अलग थीम पर सजाया गया है। लेक व्यू और शाही सजावट के बीच सभी कार्यक्रमों को बेहद निजी और भव्य रूप दिया गया है। शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड, टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के चुुनिंदा सितारों के उदयपुर पहुंचने की संभावना है। टीवी अभिनेता हुसैन कुवाजेवार्ला उदयपुर पहुंच चुके हैं। कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। बुधवार को कृति सेनन, कबीर और उनका परिवार उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आया। 

इससे पूर्व ये हुईं हाई-प्रोफाइल शादियां
इससे पहले यहां बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई और आईएएस परी बिश्नोई की हाई-प्रोफाइल शादियां हो चुकी हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर