ग्रामीण परिवेश के युवा क्रिकेटर के वीडियो पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट

राहुल ने सीएम गहलोत से युवा के सपने को साकार करने में मदद का किया आग्रह

 ग्रामीण परिवेश के युवा क्रिकेटर के वीडियो पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राजसमंद। भारतीय युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है, बस उसे एक मंच प्रदान करने की जरूरत रहती है। जिले के चारभुजा तहसील के मौजावतों का गुढ़ा गांव के 16 वर्षीय गेंदबाज भरत सिंह भी उन्हीं टैलेंटेड युवाओं में शामिल हैं। भरतसिंह का खेत पर मछली की जाल को नेट्स बनाकर बॉलिंग प्रेक्टिस करने का बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।

 राजसमंद। भारतीय युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है, बस उसे एक मंच प्रदान करने की जरूरत रहती है। जिले के चारभुजा तहसील के मौजावतों का गुढ़ा गांव के 16 वर्षीय गेंदबाज भरत सिंह भी उन्हीं टैलेंटेड युवाओं में शामिल हैं। भरतसिंह का खेत पर मछली की जाल को नेट्स बनाकर बॉलिंग प्रेक्टिस करने का बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। भरतसिंह की प्रतिभा से कांग्रेस लीडर राहुल गांधी काफी प्रभावित होकर ट्वीट किया कि हमारे देश में कोने-कोने में अद्भुत प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है, अशोक गहलोत जी से मेरा निवेदन है कि इस बच्चों का सपना साकार करने के लिए उसकी सहायता करें। राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए अशोक गहलोत ने लिखा, इसे आगे बढ़ाएंगे और जरूरी मदद करेंगे। उसके बाद भरतसिंह बुधवार शाम अचानक सुर्खियों में आ गए। खेत में गेंदबाजी की प्रेक्टिस का एक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भरत सिंह के सपने को साकार करने में मदद का आग्रह किया। सीएम गहलोत ने भी जरूरी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। शुरुआत में एक अन्य ट्वीट में भरत सिंह की गेंदबाजी की कौशल की तारीफ करते हुए लिखा था कि अगर इस युवा को प्रोफेशनल मदद मिल जाए तो आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा। क्या पता आगे चलकर देश को एक शानदार गेंदबाज मिल जाए? थोड़ी देर बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस ट्वीट के जवाब में एक ट्वीट किया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जिले के युवा क्रिकेटर भरत सिंह के सपने को साकार करने में मदद का आग्रह किया। इस घटनाक्रम के बाद सीएमओ ने भरत सिंह से संपर्क साधा है।


कौन है भरतसिंह
भरत सिंह का पूरा नाम भरत सिंह खरवड़ है और चारभुजा थाना इलाके के मौजावतों का गुढ़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता खेती-बाड़ी करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण भरत सिंह कोई एकेडमी जॉइन नहीं कर सके हैं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उसका किसी बड़ी क्रिकेट एकेडमी में प्रेक्टिस करना लगभग तय है। भरत सिंह ने बताया कि वह गेंदबाज रवि बिश्नोई के संघर्ष से खासे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने रवि के बारे में पढ़ा कि उन्होंने खेत पर ही पिच बनाकर गेंदबाजी का अभ्यास किया था, तो मैंने भी अपने सपने को साकार करने के लिए यही तरकीब अपनाने की सोची और खेत पर ही मछली की जाल की ओढ़ में पिच को तैयार कर अभ्यास शुरू कर दिया। उनके आदर्श गेंदबाज कौन हैं? के जवाब में भरत सिंह ने कहा कि वह भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से खासे प्रभावित हैं।


पढ़ाई के साथ पूरा कर रहे सपना
भरत सिंह 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं, उन्होंने बताया कि जब वह कक्षा 5वीं में पढ़ रहे थे, तब पहली बार हाथ घुमाकर बॉलिंग की शुरुआत की। आसपास के गांवों में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेते हैं। पहले टेनिस बॉल से खेलते थे और प्रेक्टिस करते थे लेकिन पिछले पिछले डेढ़ साल से लेदर की गेंद से प्रेक्टिस कर रहे हैं।

 

Read More दो दिन उदयपुर दौरे पर CM भजनलाल, पहले चंदन वन का करेंगे शुभारंभ

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आप विधायकों ने कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर ओआरएस पैकेट की...
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल