एएसआई ने किया 10 साल विवाहित का शोषण, सस्पेंड

अपने शिक्षक मित्र को भी सौंपा महिला को

एएसआई ने किया 10 साल विवाहित का शोषण, सस्पेंड
बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाने के एएसआई पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दस साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

 उदयपुर। बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाने के एएसआई पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दस साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। बांसवाड़ा एसपी ने आरोपी एएसआई को सस्पेंड करते हुए इसकी जांच कुशलगढ़ सीओ को सौंपी है।


पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि शादी का झांसा देकर आनंदपुरी थाने का एएसआई अरविंद पाटीदार  10 साल से दुष्कर्म कर रहा था। उसने साथी प्रकाश पाटीदार निवासी रैयाणा के साथ भी संबंध बनवाए। आरोपी एएसआई और शिक्षक शादीशुदा है। वर्ष 2011 में महिला और उसके पति के बीच मकान बनाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला चौकी गई, जहां उसकी मुलाकात अरविंद से हुई। जांच के बहाने वह उसके घर गया। वहां चाय पीते हुए चक्कर आने से गिरी पीड़िता के साथ अरविंद ने दुष्कर्म किया।


पति  कुवैत से 4 साल पहले ही लौटा:  पीड़िता ने बताया कि पति कुवैत से चार साल पहले ही लौटा है। आरोपी शिक्षक मित्र प्रकाश पाटीदार के साथ उसे घुमाने भी ले गया, जहां होटल में दोनों ने उसके साथ संबंध बनाए।आरोपी शिक्षक आनंदपुरी के सरकारी स्कूल में कार्यरत है।


तलाक की नौबत
:  वर्ष 2020 में महिला और उसके पति ने रजामंदी के आधार पर अदालत में तलाक के लिए फाइल लगाई थी। दोनों के एक 16 साल का बेटा और 14 साल की बेटी है।

Read More भीषण सड़क हादसा : ट्रक में पीछे से घुसी कार, नवविवाहित दंपती की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन...
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में चर्चा की मांग, कांग्रेस सांसद ने कहा- शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार
टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान : राजस्थान में 35.86 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 49 हजार मरीज मिले