स्टूडेंट या स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिला तो स्कूल नहीं केवल कमरा बंद होगा

राज्य के किसी भी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल में कोरोना पॉजिटिव मिलता है तो उस स्कूल की छुट्टी नहीं होगी

स्टूडेंट या स्टाफ  कोरोना पॉजिटिव मिला तो स्कूल नहीं केवल कमरा बंद होगा
जयपुर। राज्य के किसी भी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल में कोरोना पॉजिटिव मिलता है तो उस स्कूल की छुट्टी नहीं होगी, बल्कि उस क्लास रूम को ही एक महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। स्कूल नियमित रूप से चलती रहेगी।

 जयपुर। राज्य के किसी भी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल में कोरोना पॉजिटिव मिलता है तो उस स्कूल की छुट्टी नहीं होगी, बल्कि उस क्लास रूम को ही एक महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। स्कूल नियमित रूप से चलती रहेगी। ये नियम सोमवार से राज्य के सभी स्कूलों पर लागू होंगे। स्कूलों को माध्यमिक शिक्षा द्वारा जारी की गई एसओपी की सख्ती से पालन करने होंगी। प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्टूडेंट्स को सोमवार से स्कूल जाना होगा। अगर कोई स्टूडेंट या स्टाफ  सदस्य कोरोना पॉजिटिव आता है या उसमें कोई लक्षण मिलते हैं तो उस क्लास रूम को बंद कर दिया जाएगा, जिसमें वो बैठता है। स्टूडेंट में कोरोना के लक्षण होने पर उसे हॉस्पिटल पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूल की होगी। उसके लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करनी होगी।

फिर से हो सकेगी प्रार्थना सभा
नई व्यवस्था में अब स्कूल में प्रार्थना सभा फिर से हो सकेगी। पिछले डेढ़ साल से जब भी स्कूल ओपन हुए हैं, तब से इस पर रोक रही है। ऐसे में क्लास में ही प्रार्थना की व्यवस्था स्कूल स्तर पर लागू हो गई। अब स्कूल मैदान में प्रार्थना हो सकेगी। हालांकि इसके लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। स्टूडेंट्स को दूरी बनाकर ही प्रार्थना करनी होगी। स्कूल में गेम्स एक्टिविटी की स्वीकृति दी है।


बंद रहेगी कैंटीन
जिन स्कूल में कैंटीन संचालित हो रही है, वो फिलहाल बंद ही रहेगी। शिक्षा निदेशालय ने साफ  तौर पर कहा है कि कैंटीन अभी शुरू नहीं हो सकेंगे। इसी तरह जिन स्कूल में मिड डे मिल तैयार होता है, वहां भी अभी रोक रहेगी। मिड डे मिल के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

सोमवार से सौ फीसदी उपस्थिति के साथ विद्यालय खुलेंगे इससे बच्चों को काफी उत्साह है।  
-कुमुद शर्मा, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) गांधीनगर जयपुर
अब कोरोनावायरस का प्रकोप समाप्त हो चुका है और बच्चे सुचारू रूप से विद्यालय में आ रहे है।  -विपिन शर्मा, प्रदेश वरष्ठि उपाध्यक्ष


राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा संघशिक्षा विभाग की एसओपी की पालना करते हुए 100 फीसदी बच्चों को स्कूल बुलाया है। वहीं कोरोना गाइड लाइन की भी पालना की जाएगी।
-ऊषा शर्मा, प्रिंसिपल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगानेर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
बीएसएनएल जयपुर में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत राजभाषा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।...
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा