म्यांमार में विस्फोट, 2 लोगों की मौत
पांच की हालत गंभीर है
पहला धमाका ङ्क्षचदविन नदी पर बने पुल पर और दूसरा शहर के उत्तर में एक सड़क पर हुआ।
नेपीडॉ। म्यांमार के सागैंग क्षेत्र में हुए 2 विस्फोटों में दो लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये है। रिपोर्ट में बताया कि विस्फोट म्यांमार के सागैंग क्षेत्र के श्वेबो शहर में लगभग 03:30 जीएमटी पर हुए। पहला धमाका ङ्क्षचदविन नदी पर बने पुल पर और दूसरा शहर के उत्तर में एक सड़क पर हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट में एक 60 वर्षीय व्यक्ति और एक तीन वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इनकी मौत हो गई। विस्फोटों में नौ पुरुष, एक 12 वर्षीय लड़का और आठ महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी पीड़ित स्थानीय निवासी थे। सरकार ने कहा कि विस्फोट आतंकवादियों द्वारा तैयार और संचालित किए गए थे।
Tags: blast
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 18:10:25
चित्रकूट थाना पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Comment List