अमेरिका फर्स्ट, ट्रंप ने भारत-चीन अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वाला देश बताया, दी टैरिफ लगाने की धमकी

ट्रंप ने विदेशी कंपनियों से अमेरिका में प्लांट लगाने का किया आग्रह

अमेरिका फर्स्ट, ट्रंप ने भारत-चीन अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वाला देश बताया, दी टैरिफ लगाने की धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी हितों का हवाला देते हुए देशों पर टैरिफ लगाने के अपने प्लान के बारे में घोषणा की

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी हितों का हवाला देते हुए देशों पर टैरिफ लगाने के अपने प्लान के बारे में घोषणा की। उन्होंने अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने वाले देशों में विशेष रूप से चीन, भारत और ब्राजील का नाम लिया। फ्लोरिडा में हाउस रिपब्लिकन्स के एक रिट्रीट के दौरान ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट आर्थिक एजेंडे पर जोर दिया। ट्रंप ने कहा कि हम उन देशों और संस्थाओं पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। वे हमारे खर्च पर अपने देशों को मजबूत करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा अब और नहीं होने देंगे। ट्रंप ने चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के विरुद्ध अनुचित टैरिफ लागू किया है। उन्होंने कहा कि देखिए दूसरे क्या करते हैं। चीन एक जबरदस्त टैरिफ निर्माता है और भारत और ब्राजील और कई अन्य देश भी। इसलिए हम ऐसा अब और नहीं होने देंगे क्योंकि हम अमेरिका को सबसे पहले रखेंगे।

ट्रंप ने विदेशी कंपनियों से अमेरिका में प्लांट लगाने का किया आग्रह
उन्होंने एक बहुत निष्पक्ष प्रणाली स्थापित करने की योजना की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पैसा अमेरिका के खजाने में आएगा और देश फिर से अमीर बन जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह बहुत जल्दी होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने विदेशी कंपनियों से ऊंचे टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर आप टैक्स या टैरिफ का भुगतान करना बंद करना चाहते हैं तो आपको यहीं अमेरिका में अपना प्लांट बनाना होगा। रिकॉर्ड स्तर पर यही होने जा रहा है। हम अगले कुछ समय में ही इतने अधिक प्लांट बनाने जा रहे हैं, जितना किसी ने पहले कभी नहीं सोचा होगा, क्योंकि प्रोत्साहन वहां होगा क्योंकि उन पर कोई टैरिफ नहीं है।

पहले ब्रिक्स ब्लॉक पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का दिया था संकेत
इस पहल का समर्थन करने के लिए ट्रंप ने फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर और स्टील जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों में परिचालन स्थापित करने वाली कंपनियों को सहायता देने का वादा किया। इससे पहले ट्रंप ने भारत सहित ब्रिक्स ब्लॉक पर 100 फीसद टैरिफ लगाने का संकेत दिया था, ताकि वह उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह से मुकाबला कर सकें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद