दृष्टिहीनों को मिलेगी ‘आंख’ सिर्फ सोचने से होगी बात, मस्क ने अपने 2 नए प्रोडेक्ट का किया ऐलान

आंखों की रोशनी भी लौटाएंगे मस्क

दृष्टिहीनों को मिलेगी ‘आंख’ सिर्फ सोचने से होगी बात, मस्क ने अपने 2 नए प्रोडेक्ट का किया ऐलान
मस्क की न्यूरालिंक ने दो क्रांतिकारी तकनीकों का ऐलान किया है। ‘टेलीपैथी’ से लोग केवल सोचकर कंप्यूटर और इंसानों से बातचीत कर सकेंगे, जबकि ‘ब्लाइंडसाइट’ पूरी तरह अंधे लोगों को भी देखने में मदद करेगी। मस्क के मुताबिक, ब्लाइंडसाइट तकनीकी रूप से तैयार है और नियामकीय मंजूरी का इंतजार कर रही है।

नई दिल्ली। एलन मस्क की ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी न्यूरालिंक ने दो नए प्रोडक्ट्स का ऐलान किया है। एक ‘ब्लाइंडसाइट’ जो आंखों की रोशनी लौटाने के लिए है और दूसरा टेलीपैथी जिससे लोग सिर्फ सोचकर कंप्यूटर और दूसरे इंसानों से बात कर सकेंगे। मस्क ने एक्स पर दो अलग अलग पोस्ट कर इनकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि न्यूरालिंक का पहला प्रोडक्ट टेलीपैथी है, यह सिर्फ सोचकर कंप्यूटर या इंसानों के साथ हाई-स्पीड कम्युनिकेशन को मुमकिन बनाता है। आउटपुट बैंडविड्थ कुछ सालों में सबसे तेज इंसानी बोली या टाइपिंग से भी कहीं ज्यादा होगी। मस्क का मानना है कि टेलीपैथी से सोच के जरिए बात करनाए बोलने या टाइप करने से कहीं ज्यादा तेज हो जाएगा।

दूसरे पोस्ट में उन्होंने ब्लाइंडसाइट के बारे में बताया। उन्होंने लिखाकि हमारा दूसरा प्रोडक्ट ब्लाइंडसाइट है और जैसा नाम से पता चलता है, यह उन लोगों को भी देखने में सक्षम बनाएगा जो पूरी तरह से अंधे हैं या जिन्होंने कभी देखा ही नहीं है। यह इंजीनियरिंग के लिहाज से तैयार है। बस रेगुलेटरी अप्रूवल का इंतजार है।

Tags: people

Post Comment

Comment List

Latest News

पार्किंसन का इलाज खोजने के करीब पहुंचे वैज्ञानिक! दिमाग में फिर उगेंगी नष्ट हो चुकी कोशिकाएं? पार्किंसन का इलाज खोजने के करीब पहुंचे वैज्ञानिक! दिमाग में फिर उगेंगी नष्ट हो चुकी कोशिकाएं?
पार्किंसन के मरीजों के लिए जापान से बड़ी उम्मीद। वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल तकनीक से दिमाग में डोपामाइन बनाने वाली...
पूर्णिमा कॉलेज की छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान : आवाज देते रहे साथी, पागल है क्या ?
वायुसेना में बदलाव, एयर मार्शल वालिया होंगे वायुसेना के नए उप प्रमुख
लक्ष्मी पूजन की परंपरा ने बदली खेती की तस्वीर, रोजदा के खेतों में लहलहा रहा गन्ना
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की फ्लाइट और 21 घंटे का इंतजार, यात्रियों का बुरा हाल
विदेशी GPS पर कम होगी निर्भरता, इसरो ने लॉन्च किया एनवीएस-03 सैटेलाइट
ना प्रचार का शोर, ना जीत-हार का झंझट : प्रदेश के कई गांवों में लोग मिल बैठकर तय कर लेते हैं पंच-सरपंच