बोइंग ने रॉबर्ट ऑर्टबर्ग को नियुक्त किया कंपनी का नया सीईओ

बोइंग के निदेशक मंडल में भी काम करेंगे

बोइंग ने रॉबर्ट ऑर्टबर्ग को नियुक्त किया कंपनी का नया सीईओ

वह बोइंग के निदेशक मंडल में भी काम करेंगे। ऑर्टबर्ग डेव कैलहौन का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में कंपनी से सेवानिवृत्त होने का इरादा जताया था। 

वॉशिंगटन। अमेरिका कंपनी बोइंग ने रॉबर्ट के केली ऑर्टबर्ग को नया अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है और उनकी नियुक्त 08 अगस्त से प्रभावी होगी। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कंपनी के नये अध्यक्ष एवं सीईयो के तौर पर ऑर्टबर्ग का चयन कंपनी के निदेशक मंडल ने किया। वह बोइंग के निदेशक मंडल में भी काम करेंगे। ऑर्टबर्ग डेव कैलहौन का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में कंपनी से सेवानिवृत्त होने का इरादा जताया था। 

बोइंग के निदेशक मंडल के अध्यक्ष स्टीवन मोलेनकोफ ने कहा कि बोर्ड ने बोइंग के अगले सीईओ का चयन करने के लिए पिछले कई महीनों में गहन और व्यापक तलाश प्रक्रिया चलाया। केली के पास बोइंग को इसके अगले अध्याय में नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त कौशल और अनुभव है। मोलेनकोफ ने बोइंग में पहले अध्यक्ष और फिर सीईओ के रूप में मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए कैलहोन को धन्यवाद दिया। ऑर्टबर्ग ने कहा कि मैं इस प्रतिष्ठित कंपनी में शामिल होकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा और गुणवत्ता को सबसे आगे रखते हुए कंपनी के 1,70,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री ऑर्टबर्ग ने 1983 में टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में एक इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया था  और फिर 1987 में रॉकवेल कॉलिन्स में प्रोग्राम मैनेजर के रूप में शामिल हुए और 2013 में इसके अध्यक्ष एवं सीईओ बने। इसके अतिरिक्त उन्होंने एप्टिव पीएलसी के निदेशक मंडल में कार्य किया है,  जो एक वैश्विक प्रौद्योगिकी और वाहन प्रणाली वास्तुकला में अग्रणीय कंपनी है। बोइंग के अनुसार, वह एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के पूर्व अध्यक्ष हैं।

 

Read More राष्ट्रीय सुरक्षा मामला: हांगकांग के पूर्व मीडिया दिग्गज जिम्मी लाई को 20 साल की सजा, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने का आरोप

Tags: boeing

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी