नेपाल को कर्ज के नाम पर लूट रहा है चीन,  2% का वादा करके फंसाया

चीन अपने पड़ोसी नेपाल को धोखा दे रहा है

नेपाल को कर्ज के नाम पर लूट रहा है चीन,  2% का वादा करके फंसाया

काठमांडू में तैनात चीनी राजदूत चेन सोंग ने कूटनीतिक सीमा पार करते हुए एक्स पर धमकी दे डाली। इसके साथ ही ये खबर दुनिया के सामने आ गई कि किस तरह से चीन अपने पड़ोसी नेपाल को धोखा दे रहा है।

काठमांडू। चीन से कर्ज लेने वाला कोई भी देश बीजिंग के जाल में फंसे बिना नहीं निकल पाया है। अब पड़ोसी नेपाल के साथ ही चीन ने ऐसा ही खेल किया है, जिसके बाद चीनी कर्ज काठमांडू के गले की फांस बन गया है। चीन ने नेपाल के पोखरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बनाने के लिए 2 फीसदी की दर से लोन दिया था लेकिन इसकी वसूली 5 प्रतिशत की दर से कर रहा है। विनियम दर को जोड़ दिया जाए तो यह 36 फीसदी पहुंच जाता है। चीन की इस चालबाजी का जब नेपाल एक पत्रकार ने खुलासा किया तो काठमांडू में तैनात चीनी राजदूत चेन सोंग ने कूटनीतिक सीमा पार करते हुए एक्स पर धमकी दे डाली। इसके साथ ही ये खबर दुनिया के सामने आ गई कि किस तरह से चीन अपने पड़ोसी नेपाल को धोखा दे रहा है।

चीनी राजदूत ने नेपाली पत्रकार को दी धमकी
संडे गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में वित्त मामलों की रिपोर्टिंग करने वाले वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र बुधाथोकी ने 27 मई को नेपाली में ट्वीट किया कि पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की खातिर लिए गए कर्ज की ब्याज दर 2 प्रतिशत बताई गई थी, लेकिन यह 5 प्रतिशत थी। इस पर सोंग ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे अब तक का सबसे बुरा झूठ बताया। सोंग ने लिखा, यह सार्वजनिक जानकारी है, फिर भी आप इसके बारे में झूठ बोलने की हिम्मत करते हैं। पत्रकार ने राजदूत को जवाब दिया कि वे सबूतों के साथ एक लेख प्रकाशित करेंगे जो साबित करेंगे कि कर्ज वास्तव में 5 प्रतिशत की दर से लिया जा रहा था। बात यहीं खत्म नहीं हुई। सोंग ने फिर पलटवार करते हुए लिखा कि अगर आपके पास दस्तावेज हैं तो उसे प्रकाशित करो। अगर आपको सबूत खोजने की समय नहीं चाहिए तो आखिर इरादा क्या है। 

पहले झूठ फैलाओ, फिर तूफान के कम होने का इंतजार करो और इसे फिर फैलाओ। बुधाटोकी ने संडे गार्जियन से बात करते हुए बताया कि उनके पास जो आधिकारिक दस्तावेज हैं, उनसे स्पष्ट है कि नेपाली सरकार 5 प्रतिशत की दर से कर्ज चुका रही थी। उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार और चीन के आयात-निर्यात बैंक के बीच 2 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज के लिए हस्ताक्षर हुए थे।

असल में 36 फीसदी की दर से कर्ज चुका रहा नेपाल
समझौते के अनुसार नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को सीधे चीनी बैंक को कर्ज चुकाना है और पिछले 7 वर्षों से वह इसे 5 प्रतिशत की दर से चुका रहा है। ब्याज के अलावा सीएएएन 0.2 प्रतिशत की दर से प्रबंधन शुल्क और 0.2 प्रतिशत की दर से प्रतिबद्धता शुल्क भी दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कर्ज पर हस्ताक्षर किए गए तो विनिमय दर 1 डॉलर के लिए 86 नेपाली रुपए थी और अब 1 डॉलर 134 नेपाली रुपए पर पहुंच गया है। इसलिए सही मायनों में नेपाल की सरकार 36 फीसदी की दर से कर्ज चुका रही है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले पर जल्द ही लेख प्रकाशित करने वाले हैं।

Read More ट्रंप की ईरान को चेतावनी : समय के साथ नाकेबंदी और भी बदतर होगी, बोले- युद्ध खत्म करने के लिए बेचैन

 

Read More Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं

Tags: loan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
लोकभवन में शुक्रवार को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस...
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल
पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार
अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा