जापान में अलग हुई 2 जुड़ी हुई बुलेट ट्रेन : आपातकालीन स्थिति में रोका, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं 

निशिनिपोरी स्टेशन के पास जांच के लिए रोका गया

जापान में अलग हुई 2 जुड़ी हुई बुलेट ट्रेन : आपातकालीन स्थिति में रोका, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं 

एक कोमाची ट्रेन स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे उएनो और ओमिया स्टेशनों के बीच अलग हो गईं। उन्हें स्थानीय यात्री लाइन पर निशिनिपोरी स्टेशन के पास जांच के लिए रोका गया।

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में एक स्टेशन के पास 2 जुड़ी हुई शिंकानसेन बुलेट ट्रेनें अलग हो गई, जिसके बाद उन्हें आपातकालीन स्थिति में रोका गया, जिससे पूर्वी जापान में बुलेट ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। पूर्वी जापान रेलवे (जेआर ईस्ट) ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि तोहोकू शिंकानसेन लाइन पर एक हायाबुसा ट्रेन और एक कोमाची ट्रेन स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे उएनो और ओमिया स्टेशनों के बीच अलग हो गईं। उन्हें स्थानीय यात्री लाइन पर निशिनिपोरी स्टेशन के पास जांच के लिए रोका गया।

रेलवे संचालक ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उसने बताया कि घटना के समय ट्रेन में करीब 650 यात्री सवार थे। 10 कोच वाली हायाबुसा और सात कोच वाली कोमाची ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11:20 बजे टोक्यो स्टेशन से प्रस्थान किया और बाद में उन्हें अलग होकर अलग-अलग स्थानों तक की यात्रा करनी थी। हायाबुसा को तोहोकू शिंकानसेन लाइन पर शिनाओमोरी स्टेशन और कोमाची को अकिता शिंकानसेन लाइन पर अकिता तक की यात्रा करनी थी। जेआर ईस्ट ने बताया कि घटना के बाद तोहोकू, अकिता, यामागाटा, होकुरिकु और जोएत्सु शिंकानसेन लाइनों पर बुलेट ट्रेन सेवाओं को कुछ खंडों पर निलंबित कर दिया गया था। स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 2:30 बजे के परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया।

Tags: train

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" स्तर पर...
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
राज काज में क्या है खास, जानें
शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान
पानी से भरी खदान में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर