सिंगापुर, फिलीपींस सहित कई देशों में गर्मी का कहर, स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है

सिंगापुर, फिलीपींस सहित कई देशों में गर्मी का कहर, स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश
थाईलैंड और बैंकॉक में भी तापमान के 40 डिग्री से अधिक होने का अनुमान है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले माह से लेकर अब तक लू लगने से 30 लोगों की मौत हो गई है।

मनीला। दुनिया के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई देश भीषण लू और गर्मी की चपेट में हैं, जिसके कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है और स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण पूर्व एशिया में अधिकारियों ने भीषण लू और गर्मी के लिए स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भीषण गर्मी के कारण फिलीपींस के शिक्षा मंत्रालय ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। देश में अगले तीन दिनों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। थाईलैंड और बैंकॉक में भी तापमान के 40 डिग्री से अधिक होने का अनुमान है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले माह से लेकर अब तक लू लगने से 30 लोगों की मौत हो गई है।

मलेशिया में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मलेशिया के मौसम विभाग ने अलग-अलग 16 इलाकों के लिए गर्म मौसम की चेतावनी जारी की। इन सभी क्षेत्रों में लगातार तीन दिनों तक तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 

Tags: heat

Post Comment

Comment List

Latest News

बांसवाड़ा नगर परिषद के प्रशासक का दायित्व उपखंड अधिकारी को सौंपा बांसवाड़ा नगर परिषद के प्रशासक का दायित्व उपखंड अधिकारी को सौंपा
राज्य सरकार ने बांसवाड़ा नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। स्वायत्त...
सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समय-सारणी
सीएम सतीशन ने पेश किया संशोधित बजट, 'मिशन समुद्र' और वित्तीय सुदृढ़ीकरण से बनेगा 'नया केरल'
‘मैसा’ के गाने की शूटिंग पूरी, आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म की कहानी
एसीबी की कार्रवाई : लाइसेंस के बदले रिश्वत लेते नगर निगम का पशुधन निरीक्षक गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
खुलासा: अनुमान से 1.4 करोड़ ज्यादा हो सकते हैं भारतीय, दिल्ली की आबादी 2.3 करोड़
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव