इक्वाडोर: मंकीपॉक्स के 16 मामले सामने आए

इक्वाडोर के 24 प्रांतों में से सात में अब तक मंकीपॉक्स के मामलों का पता चला है

इक्वाडोर: मंकीपॉक्स के 16 मामले सामने आए
बसे अधिक मामले तटीय क्षेत्र गुआस, लॉस रियोस और एल ओरो में सामाने आए हैं। इक्वाडोर के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि छह नए पुष्ट मामलों में से दो बच्चे शामिल हैं, जिनमें से एक 9 साल का है, जो विदेश से आया है।

क्विटो। इक्वाडोर में मंकीपॉक्स के 16 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय नेशनल हेल्थ सर्विलांस के अंडर सेक्रेटरी फ्रांसिस्को ने गुरुवार को कहा कि देश में मंकीपॉक्स के मामलों में असामान्य वृद्धि हुई है। हम महामारी विज्ञान की बाड़ बनाना जारी रखेंगे, ताकि इसके मामलों को बढऩे से रोका जा सके। इक्वाडोर के 24 प्रांतों में से सात में अब तक मंकीपॉक्स के मामलों का पता चला है, जिनमें सबसे अधिक मामले तटीय क्षेत्र गुआस, लॉस रियोस और एल ओरो में सामाने आए हैं। इक्वाडोर के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि छह नए पुष्ट मामलों में से दो बच्चे शामिल हैं, जिनमें से एक 9 साल का है, जो विदेश से आया है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। इक्वाडोर में यह संक्रमण शुरू में ज्यादातर 20-40 साल की आयु के पुरुषों में पाया गया था। उन्होंने बताया कि 16 पुष्ट मामलों में से एक मरीज की सोमवार को पहले से मौजूद विकृति के कारण मृत्यु हो गई। इक्वाडोर के अधिकारी के अनुसार इस संक्रमण का सबसे आम लक्षण शरीर पर मुख्य रूप से जननांग क्षेत्र, हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों में मवाद से भरे फुंसी जैसे पुटिकाओं का दिखना है। इस बीच यहां वर्तमान में 35 लोगों को निगरानी में रखा गया हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध