पेरू के 544 जिलों में आपातकाल की घोषणा

पानी की कमी के कारण लगा आपातकाल

पेरू के 544 जिलों में आपातकाल की घोषणा

दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू की सरकार ने 2023-24 के बीच अल नीनो (चक्रीय जलवायु) के संभावित आगमन पर उत्पन्न होने वाली पानी की कमी के आसन्न खतरे के देखते हुये 544 जिलों में 60 दिनों के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

लिमा। दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू की सरकार ने 2023-24 के बीच अल नीनो (चक्रीय जलवायु) के संभावित आगमन पर उत्पन्न होने वाली पानी की कमी के आसन्न खतरे के देखते हुये 544 जिलों में 60 दिनों के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

आधिकारिक समाचार पत्र एल पेरुआनो में प्रकाशित डिक्री में कहा गया कि यह मौजूदा अत्यधिक उच्च जोखिम को कम करने के लिए तत्काल और आवश्यक आपातकालीन उपायों और कार्यों के निष्पादन की अनुमति देगा।

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संस्थान (इंडेसी) और अन्य राज्य संस्थानों के तकनीकी समन्वय के साथ, क्षेत्रीय और स्थानीय सरकारें संबंधित उपायों को अपनाएंगी, जिन्हें 'आवश्यकताओं के अनुसार संशोधित किया जाएगा।

इंडेसी और अन्य संस्थानों द्वारा 13 सितंबर को जारी की गयी रिपोर्ट  के बाद यह घोषणा की गयी, जिसमें वर्तमान हाइड्रोलॉजिकल स्थितियों और जलाशयों की स्थिति के साथ-साथ 2024 की गर्मियों तक मध्य तथा पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में अल नीनो घटना की संभावना पर रिपोर्ट दी गई है।

Read More ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को उनके देश भेजना किया शुरू, अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिका से रवाना हुआ सैन्य विमान 

डिक्री रिपोर्ट के अनुसार, अलनीनो की स्थिति आबादी, फसलों और पशुधन के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए समय रहते संबंधित उपायों और कार्यों को लागू करने कर लेना चाहिए। 

Read More बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे नागरिक, स्वीकार करने के लिए सहमत हुआ वेनेजुएला : ट्रम्प 

Post Comment

Comment List

Latest News

 शिक्षित राजस्थान अभियान :  अब तक 12 जिलों का स्थानीय शब्दकोश तैयार, राजस्थान को बनाना है शिक्षा का मॉडल राज्य शिक्षित राजस्थान अभियान : अब तक 12 जिलों का स्थानीय शब्दकोश तैयार, राजस्थान को बनाना है शिक्षा का मॉडल राज्य
बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षाविदों ने भाग लिया और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को लेकर विचार-विमर्श...
भारत की परेशानी बढ़ा रहा अमेरिका : तेजस के इंजन के बाद अब अपाचे की डिलीवरी में देरी, दूसरी बार बढ़ाई गई समय सीमा भी समाप्त
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना भारत : मेक इन इंडिया कार्यक्रम बढ़ा रहा है हमारी आत्मनिर्भरता, रोजगार भी हो रहे उत्पन्न
वरुण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल
गुकेश को हरा प्रज्ञानंद ने जीता शतरंज खिताब, अपना पहला टाटा स्टील शतरंज खिताब जीता
मांगरोल थाना क्षेत्र में हादसा : दो कार में आमने-सामने भिंड़त में दो की मौत, 3 घायल
आज का भविष्यफल