EU की मार्च के अंत तक यूक्रेन को तोप के 1,70,000 गोले की आपूर्ति की योजना: यूक्रेन

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दी जानकारी

EU की मार्च के अंत तक यूक्रेन को तोप के 1,70,000 गोले की आपूर्ति की योजना: यूक्रेन
यूरोपीय संघ चेक गणराज्य द्वारा प्रस्तावित खरीद योजना के अंतर्गत यूक्रेन को विदेशों से तोप के गोले प्रदान करने के लिए 1.5 अरब डॉलर के आपातकालीन कोष की मांग कर रहा है।

कीव। यूरोपीय संघ ने मार्च के अंत तक यूक्रेन को तोप के 1,70,000 गोले की आपूर्ति करने की योजना बनाई है। यह जानकारी यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दी।

फाइनेंशियल टाइम्स अखबार ने शुक्रवार को बताया कि यूरोपीय संघ चेक गणराज्य द्वारा प्रस्तावित खरीद योजना के अंतर्गत यूक्रेन को विदेशों से तोप के गोले प्रदान करने के लिए 1.5 अरब डॉलर के आपातकालीन कोष की मांग कर रहा है।

कुलेबा ने शनिवार को एक्स पर कहा, ''आज हमारे कॉल के दौरान, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने यूक्रेन के साथ यूरोपीय संघ की पूर्ण एकजुटता की पुष्टि की। मैंने पिछले दो वर्षों में उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।"

उन्होंने कहा कि अभी तोप के गोले सबसे पहली प्राथमिकता हैं। यूरोपीय संघ मार्च के अंत तक यूक्रेन को लगभग 1,70,000 गोले की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है और आपूर्ति की मात्रा और ज्यादा बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है। ज्ञातव्य है कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों सहित पश्चिमी देश, फरवरी 2022 में यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से कीव को सैन्य और वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Read More बड़ी खबर: ज़ेलेंस्की बातचीत के लिए कभी भी आ सकते हैं रुस ?

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने लगातार कीव को हथियारों की आपूर्ति के खिलाफ चेतावनी दिया है और कहा है कि इससे संघर्ष में और वृद्धि होगी। रूस पिछले 30 वर्षों से यूरोप में सुरक्षा सिद्धांतों पर नाटो के साथ एक समझौते तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मॉस्को के विरोध के बावजूद, गठबंधन रूसी सीमाओं के समीप अपना विस्तार कर रहा है।

Read More ईरान-अमेरिका तनाव फिर भड़का: अमेरिकी हमलों पर तेहरान का बड़ा आरोप, युद्धविराम उल्लंघन बताकर संयुक्त राष्ट्र से कार्रवाई की मांग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें