बंगलादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद हिरासत में

बंगलादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद हिरासत में

हारुन ने हालांकि दावा किया है कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है और वह अपने घर पर हैं।

ढाका। बंगलादेश के पूर्व विदेश मंत्री एवं अवामी लीग के संयुक्त महासचिव हसन महमूद को ढाका हवाई अड्डे पर हिरासत में लेने के बाद सेना को सौंप दिया गया। ऑब्जर्वर, बीडी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 

बिमान बंगलादेश एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि हसन उस समय हिरासत में लिया गया जब वह देश छोड़ने के लिए हवाई अड्डा पहुंचे थे।बाद में रात 20:30 बजे उन्हें सेना को सौंप दिया गया। 

इससे पहले पूर्व डाक, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जुनैद अहमद पलक को हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। हवाई अड्डे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें उस समय हिरासत में लिया जब वे हवाई अड्डे पर वीआईपी लाउंज का उपयोग करके भारत जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें विमान में चढ़ने की अनुमति देने के बजाय आव्रजन हिरासत में ले जाया गया। 

रिपोर्टों के अनुसार पुलिस की जासूसी शाखा (डीबी) के पूर्व प्रमुख और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के अतिरिक्त आयुक्त (अपराध और ऑप्स) मोहम्मद हारुन अर राशिद को भी ढाका हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है। हारुन ने हालांकि दावा किया है कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है और वह अपने घर पर हैं।

Read More अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंपने के बाद देश छोड़ दिया था और भारत में शरण ली है। उनके देश छोड़ने से पहले सत्तारुढ़ अवामी लीग पार्टी के कई मंत्री और शीर्ष नेता भी देश छोड़कर भाग गये थे और अन्य भी अब ऐसा करने की माक में हैं।

Read More बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की मौत, चालक ने गाड़ी से कुचला

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन