यूरोप में हमास का सीक्रेट टेरर नेटवर्क बेनकाब, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का खुलासा

यूरोप में हमास के गुप्त नेटवर्क का मोसाद ने किया खुलासा

यूरोप में हमास का सीक्रेट टेरर नेटवर्क बेनकाब, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का खुलासा
मोसाद ने दावा किया है कि हमास यूरोप में खुफिया सेल के जरिए बड़ा ऑपरेशनल नेटवर्क खड़ा कर रहा था। यूरोपीय एजेंसियों की मदद से हथियारों का जखीरा जब्त किया गया और कई संदिग्ध पकड़े गए। वियना में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ भी इसी अभियान का हिस्सा रहा।

तेल अवीव/बर्लिन। इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने गाजा से ऑपरेट होने वाली आतंकी संगठन हमास को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। मोसाद ने खुलासा किया है कि हमास पूरे यूरोप में एक ऑपरेशनल नेटवर्क बना रहा है, जो खुफिया सेल के जरिए काम कर रहा है। मोसाद की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि यूरोपियन सिक्योरिटी सर्विस के साथ मिलकर काम करने से हथियारों का पता चला है, संदिग्धों को पकड़ा गया है और प्लान किए गए हमलों को रोका गया।

मोसाद के बयान के मुताबिक, यूरोपियन पार्टनर ने इजरायली और यहूदी समुदायों को निशाना बनाकर की जा रही साजिशों को नाकाम करने में मदद की। जर्मनी और ऑस्ट्रिया जैसे देशों में मिलकर की गई कार्रवाई के नतीजे में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मोसाद ने आम लोगों के खिलाफ कमांड पर इस्तेमाल के लिए तैयार किए गए हथियारों के जखीरे को जब्त किया है।

यूरोप में बड़े हमलों की साजिश नाकाम

मोसाद ने जिन बड़ी कामयाबी का जिक्र किया है, उनमें से एक पिछले सितंबर में वियना में सीक्रेट टेरर मॉड्यूल के भांडाफोड़ का दावा किया गया है। ऑस्ट्रिया की डीएसएन सिक्योरिटी सर्विस ने हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है, जिसमें हैंडगन और विस्फोटक सामान थे। इसके बाद मोसाद और यूरोप की एजंसियों मे मोहम्मद नईम नाम के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो हमास के सीनियर पॉलिटिकल ब्यूरो अधिकारी बासेम नईम का बेटा है, जो गाजा में हमास के एक सीनियर लीडर खलील अल-हया का करीबी है। मोसाद ने हमास के नेताओं पर यूरोप में इन टेरर नेटवर्क को कई तरह से मदद देने का आरोप लगाया है। 

Read More भारत और लाइबेरिया ने की समुद्री जहाजों पर हमलों की निंदा : तत्काल रोक लगाने की मांग, कहा- इन हमलों से समुद्री व्यापार बाधित

मोसाद ने कहा है कि कतर में आतंकी "ऑपरेशन" को आगे बढ़ाने में ऑर्गेनाइजेशन की लीडरशिप के शामिल होने का खुलासा पहली बार नहीं हो रहा है। उसने कहा कि हमास के सीनियर नेता इंटरनेशनल लेवल पर ग्रुप की इमेज बचाने की कोशिश के तहत किसी भी तरह के कनेक्शन से पब्लिकली इनकार करते रहे हैं। एजेंसी ने सितंबर में कतर में मोहम्मद नईम और उनके पिता के बीच हुई मीटिंग की तरफ भी इशारा किया। हमास ने कहा है कि यह यूरोप में "ऑपरेशन" के लिए हमास के फॉर्मल सपोर्ट की तरफ इशारा करता है। मोसाद ने चेतावनी दी है कि सीनियर लीडर्स का लगातार इनकार नेतृत्व के बुरे ऑपरेटिव पर कंट्रोल खोने का संकेत हो सकता है।

Read More शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा: भारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लै को मिला सम्मान, जेल की भेदभावपूर्ण स्थितियों के ख़िलाफ़ लड़ी लड़ाई

मोसाद के खिलाफ एक्शन तेज

Read More मौत की सजा से राहत तक! श्रीलंकाई मजदूर के मामले में सऊदी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

जर्मनी सहित कई यूरोपीय देशों ने मोसाद के खुलासे के बाद सुरक्षा उपायों को और मजबूत कर दिया है। जर्मन अधिकारियों ने न सिर्फ प्रत्यक्ष ऑपरेशनल सदस्यों को निशाना है, बल्कि उन संस्थानों, चैरिटी संगठनों और धार्मिक समूहों पर भी कार्रवाई शुरू की है जिन पर हमास के लिए फंड जुटाने या कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का आरोप है। मोसाद का कहना है कि 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास ने विदेशों में अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है और ईरान और उसके प्रॉक्सी मॉडल की तर्ज पर यूरोप में गुप्त सेल और ऑपरेशनल क्षमता विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। मोसाद ने कहा है कि हमास दर्जन भर से ज्यादा हमलों की योजना बना रहा था। और उसके निशाने पर दुनियाभर के यहूदियों पर हमले करना था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…