ईरान-वेनेजुएला संकट: ईरान यात्रा को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवायजरी, 'जरूरी न हो तो जाने से बचें..'

वैश्विक संकट के बीच भारत सतर्क

ईरान-वेनेजुएला संकट: ईरान यात्रा को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवायजरी, 'जरूरी न हो तो जाने से बचें..'

ईरान में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने ईरान को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

नई दिल्ली: ईरान में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने ईरान को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। यदि जरूरी नहीं है तो आप ईरान और वेनेजुएला की यात्रा से बचे। एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक वर्तमान में ईरान में रह रहे हैं, वे अत्यधिक सतर्कता बरतें व किसी भी प्रकार के प्रदर्शन-विरोध या अशांत क्षेत्रों से दूर रहें। विदेश मंत्रालय ने ईरान में रेजिडेंट वीज़ा पर रह रहे भारतीय नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण कराएँ।

बता दें कि ईरान में दिसंबर 2024 के अंत से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब कई प्रांतों में फैल गए हैं। आर्थिक तंगी और मुद्रास्फीति के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन अब राजनीतिक रूप ले चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 तक ईरान में भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर करीब 10,765 हो गई है। 

इसके अलावा विदेशी मंत्रालय ने कहा, वेनेजुएला में स्थिति और भी गंभीर है। हाल ही में, अमेरिकी बलों द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद वहां गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि वहां भारतीय समुदाय की संख्या मात्र 80 के करीब है, लेकिन तेल और गैस क्षेत्र में कार्यरत इन भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार चिंतित है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं