स्वीडन में मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान को जलाया, दंगे भड़के, तीन लोग घायल

पुलिस ने रविवार को दंगाइयों को चेतावनी देने के लिए गोलियां चलायीं

स्वीडन में मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान को जलाया, दंगे भड़के, तीन लोग घायल
करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्टॉकहोम। स्वीडन में अति दक्षिणपंथी अप्रवासी विरोधी समूह की ओर से  मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान को  जलाये जाने के बाद दंगे भड़क उठे हैं। पुलिस ने रविवार को दंगाइयों को चेतावनी देने के लिए गोलियां चलायीं, जिसमें तीन लोग घायल हो गये।

स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि करीब 150 लोगों की भीड़ ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव किया और कई वाहनों में आग लगा दी। करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्ट्रैम कुर्स या हार्ड लाइन आंदोलन का नेतृत्व करने वाले डेनमार्क मूल के स्वीडन के चरमपंथी रासमस पलुदान ने कहा कि उन्होंने इस्लाम के सबसे पवित्र ग्रंथ को जला दिया है और ऐसा दोबारा भी करेंगे।

नेता ने रविवार को नोरकोपिंग में एक और रैली आयोजित करने की धमकी दी थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष के प्रदर्शनकारी भी वहां एकत्रित हो गये। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमले की चपेट में आने और दंगाइयों के तीन लोगों को निशाना बनाने के बाद उन्होंने चेतावनी देने के लिए गोलियां चलायीं। अति दक्षिणपंथी समूह ने स्टॉकहोम के उपनगरों और ङ्क्षलकोङ्क्षपग और नॉरकोङ्क्षपग शहरों समेत जहां भी कार्यक्रमों की योजना बनायी थी, वहां गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को ङ्क्षहसा में कम से कम 16 पुलिस अधिकारियों के घायल होने और कई पुलिस वाहनों को नष्ट किये जाने की सूचना मिली थी।

स्वीडन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख एंडर्स थॉर्नबर्ग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों की जान जाने को लेकर कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी हिंसक दंगे देखे हैं। लेकिन यह कुछ और ही है। स्वीडन के दक्षिणी क्षेत्र लैंडस्क्रोना में कुछ प्रदर्शनकारियों ने कारों, टायरों और कचरे के डिब्बों में आग लगा दी, जबकि अन्य ने यातायात को बाधित करने के लिए अवरोध खड़ा कर दिया। इसी तरह के प्रदर्शन देश के तीसरे सबसे बड़े शहर माल्मो में भी हुए, जिसमें एक सिटी बस और अन्य सामानों को आग के हवाले कर दिया गया।

गौरतलब है कि डेनमार्क के वकील पलुदान ने 2017 में स्ट्रैम कुर्स या हार्ड लाइन की स्थापना की, जो अब अपने प्रवासर विरोधी और इस्लाम विरोधी एजेंडे के लिए जाना जाता है। उन्हें डेनमार्क में नस्लवाद सहित विभिन्न अपराधों के लिए 2020 में एक महीने की जेल की सजा हुई थी। उन्होंने फ्रांस और बेल्जियम सहित अन्य यूरोपीय देशों में भी कुरान को जलाने की योजना बनाने की कोशिश की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
बाल विवाह रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार शादी के कार्डों पर वर-वधू की जन्मतिथि अनिवार्य करने के प्रस्ताव पर विचार...
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित
लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील