ईरान में किसी बड़े परिवर्तन की आशंका से कई उड़ानें रद्द

ईरान संकट: इंडिगो ने कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं

ईरान में किसी बड़े परिवर्तन की आशंका से कई उड़ानें रद्द

ईरान संकट के चलते इंडिगो ने 28 फरवरी तक त्बिलिसी, बाकू, अल्माटी और ताशकंद की उड़ानें रद्द कीं। फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया।

नई दिल्ली।  इंडिगो ने मंगलवार को एक ताजा ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए ईरान संकट को देखते हुए 28 फरवरी तक उस देश के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। साथ ही कई अन्य देशों तक भी अपनी सेवाएं बंद रखने का एलान किया है। इंडिगो ने 28 फरवरी तक जहां से आने और जाने वाली उड़ानें रद्द की हैं, उनमें त्बिलिसी, बाकू,अल्माटी और ताशकंद की फ्लाइट्स शामिल हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह फैसला ईरान के आसपास पैदा होते हालात को देखते हुए लिया गया है, ताकि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इंडिगो ने एक्स पर जारी ट्रैवल एडवाइरी में कहा कि ईरान के आसपास पैदा होते हालात को देखते हुए हमने अपनी फ्लाइट शेड्यूल में अतिरिक्त बदलाव किए हैं, ताकि यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे कस्टमर और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

इंडिगो ने आगे कहा है कि इसकी त्बिलिसी, बाकू,अल्माटी और ताशकंद से आने और वहां जाने वाली उड़ानें 28 फरवरी,2026 तक कैंसिल रहेंगी। क्योंकि इन देशों या शहरों तक आने जाने के मार्ग में ईरानी रडार, ड्रोन नजर रख सकते हैं और कोई भटका हुआ ड्रोन उनसे टकरा सकता है। कस्टमर वैकल्पिक यात्रा विकल्प देख सकते हैं या अपनी चाहत के हिसाब से फुल रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि वह बदलते हालात पर नजर रख रही है और किसी भी अपडेट की जानकारी इसके कम्युनिकेशन चैनलों से साझा जाएगी।

यह एयरलाइन ने इन रूटों पर उड़ानों के निलंबन को धीरे-धरे बढ़ा रही है। पहले इन रूटों पर 11 फरवरी तक के लिए उड़ानें रद्द की गई थीं। इंडिगो इन रूटों पर अपनी उड़ानों के लिए ईरान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करता रहा है। लेकिन, जब से हालात खराब होने लगे हैं, यह अपने विमानों को उस क्षेत्र में भेजने से हिचकिचा रहा है। इन चार शहरों की भारत से फ्लाइट को आम तौर पर छह से सात घंटे लगते हैं।

Read More किसानों का जोखिम कम करने और आय बढ़ाने के लिए की पहल के दिख रहे परिणाम : उपज पर डेढ़ गुना मिल रहा प्रतिफल, मोदी ने कहा- ये टेक्नोलॉजी की सदी

इन रूटों के लिए इंडिगो अपने  विमानों का इस्तेमाल करती है, जिसकी ईंधन क्षमता इतनी नहीं होती, जो ज्यादा लंबे रूट वाले वैकल्पिक रास्ते से यात्रा कर सकें। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और इसकी वजह से सैन्य संघर्ष की आशंका भी बनी हुई है। अमेरिका ने तो अपने नौसैनिक बेड़े को भी पश्चिम एशिया में उतार रखा है।

Read More जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 

Post Comment

Comment List

Latest News

एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
एमआई रोड व्यापार मंडल की बैठक में बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाने का निर्णय। पार्किंग, साफ-सफाई,...
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह
राजस्थान में पुलिसकर्मियों को तोहफा: मेस भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा मिलेगा लाभ
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप
समलैंगिक संबंधों पर सेनेगल संसद का कड़ा रूख: सजा को दोगुना करने वाला विधेयक पारित, राष्ट्रपति बासिरौ की मंजूरी बाकी