तिब्बत में भू-स्खलन से 16 लोगों की मौत : 546 अब भी लापता, 261 विदेशी नागरिकों से टूटा संपर्क

लापता लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल

तिब्बत में भू-स्खलन से 16 लोगों की मौत : 546 अब भी लापता, 261 विदेशी नागरिकों से टूटा संपर्क
स्वायत्त क्षेत्र में नेपाल से लगे चीन-नेपाल सीमा क्षेत्र में भीषण भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 546 लोग लापता हैं। इनमें 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं। लापता लोगों में 104 नेपाली और 49 भारतीय भी हैं। चीन और नेपाल में आपदा से अब तक 620 से अधिक मौतें और 3,000 से ज्यादा लोग लापता बताए गए हैं।

बीजिंग। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में भू-स्खलन से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है और 546 लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नेपाल में एक बड़ा भू-स्खलन हुआ, जिससे तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में चीन-नेपाल सीमा पर ग्यिरोंग चेकपॉइंट के पास आपदा आ गई। क्षेत्रीय अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, इस आपदा में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 546 अन्य लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि 23 देशों के 261 विदेशी नागरिकों से संपर्क टूट गया है, जिनमें तीन रूसी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार लापता लोगों में 104 नेपाली, 49 भारतीय, 33 लातवियाई, 18 अमेरिकी, 15 ब्रिटिश, छह कनाडाई, छह ऑस्ट्रेलियाई और चार दक्षिण अफ्रीकी नागरिक भी शामिल हैं।

इसके अलावा तीन मलेशियाई और तीन जर्मन नागरिकों, दो-दो आयरिश, एस्टोनियाई, फ्रांसीसी, डच और न्यूजीलैंड के नागरिकों और कजाकिस्तान, फिनलैंड, लिथुआनिया, पुर्तगाल, यूक्रेन, स्पेन और हंगरी के एक-एक नागरिक से भी संपर्क टूट गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि चीन ने इन देशों के अपने देश में मौजूद राजनयिक मिशनों को पहले ही सूचित कर दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चीन और नेपाल में इस आपदा के कारण 620 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 3,000 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

 

Tags: Landslide

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित मोदी : दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को किया समर्पित, कहा- लोगों के बीच गहरी जड़ें रखने वाली मित्रता का प्रतिबिंब   उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित मोदी : दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को किया समर्पित, कहा- लोगों के बीच गहरी जड़ें रखने वाली मित्रता का प्रतिबिंब  
नरेंद्र मोदी को रविवार को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘ओलिय दाराजाली दोस्तलिक’ से नवाजा गया। राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव...
नीट-पीजी परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट : सीतापुरा स्थित 2 परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा, नई तरीख आई
भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण चिंताजनक, सैलजा ने कहा- घटना ने जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर छेड़ी बहस
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक : चुनावी प्रक्रिया और कानूनी पहलुओं पर मंथन, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां
तिब्बत में भू-स्खलन से 16 लोगों की मौत : 546 अब भी लापता, 261 विदेशी नागरिकों से टूटा संपर्क
भजनलाल ने महिलाओं के साथ सुनी मन की बात, महिला सशक्तीकरण और नशामुक्त युवा सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने रखे विचार
राकांपा शरद पवार की थी, है और रहेगी : सुप्रिया ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- पार्टी का चुनाव चिह्न और पहचान धोखे से छीनी