राकांपा शरद पवार की थी, है और रहेगी : सुप्रिया ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- पार्टी का चुनाव चिह्न और पहचान धोखे से छीनी

सरकार के कामकाज की आलोचना की

राकांपा शरद पवार की थी, है और रहेगी : सुप्रिया ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- पार्टी का चुनाव चिह्न और पहचान धोखे से छीनी
सुप्रिया सुले ने राकांपा (एसपी) की ‘दिन-दहाड़े लूट’ का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असली एनसीपी शरद पवार की है, विधायकों-सांसदों की संख्या से इसकी पहचान नहीं बदलती। पार्टी का चुनाव चिह्न और पहचान धोखे से छीनी गई। सुले ने मराठा आरक्षण, अनाज में मिलावट और प्रशासनिक विफलताओं पर भी सरकार को घेरा और सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने अपनी पार्टी की 'दिन-दहाड़े हुई लूट' और बड़े पैमाने पर प्रशासनिक विफलता को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि असली राकांपा हमेशा से ही पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ जुड़ी रही है, चाहे विधायकों की संख्या कुछ भी हो। सुले ने रविवार को कई अहम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बात करते हुए राज्य सरकार के कामकाज की कड़ी आलोचना की। उन्होंने मराठा आरक्षण आंदोलन से लेकर अनाज में बड़े पैमाने पर मिलावट जैसे अहम संकटों से निपटने के सरकार के तरीकों पर सवाल उठाये। वहीं उच्चतम न्यायालय में चल रही कानूनी लड़ाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राकांपा की स्थापना पवार ने दशकों तक जमीनी स्तर पर काम करके की थी, लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न और पहचान धोखे से छीन ली गयी।

सुले ने पार्टी में पड़ी फूट के मुद्दे पर कहा, अगर आप रात में किसी के घर में घुस जाएं और प्रॉपर्टी के कागजसत में हेराफेरी करके अपना नाम लिखवा लें, तो वह कानूनी तौर पर आपका घर नहीं बन जाता। उन्होंने कहा कि कि पार्टी के संविधान के कड़े नियमों के तहत, पार्टी के बुनियादी ढांचे, असली कागजात और जिला-स्तरीय संगठन की तुलना में ज्यादातर सांसदों या विधायकों का पाला बदलना कम अहमियत रखता है। उन्होंने कहा, चुने हुए प्रतिनिधियों की संख्या कुछ समय के लिए सच्चाई को धुंधला कर सकती है, लेकिन कागजों पर और हमारे संविधान के अनुसार राकांपा कल भी पवार की थी और आज भी उन्हीं की है। उन्होंने शीर्ष अदालत से इस मामले में जल्द सुनवाई करने की अपील की।

 

Tags: ncp

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण चिंताजनक, सैलजा ने कहा- घटना ने जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर छेड़ी बहस भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण चिंताजनक, सैलजा ने कहा- घटना ने जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर छेड़ी बहस
सैलजा ने बदायूं में दलित युवक की हिरासत में मौत और हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण...
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक : चुनावी प्रक्रिया और कानूनी पहलुओं पर मंथन, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां
तिब्बत में भू-स्खलन से 16 लोगों की मौत : 546 अब भी लापता, 261 विदेशी नागरिकों से टूटा संपर्क
भजनलाल ने महिलाओं के साथ सुनी मन की बात, महिला सशक्तीकरण और नशामुक्त युवा सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने रखे विचार
राकांपा शरद पवार की थी, है और रहेगी : सुप्रिया ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- पार्टी का चुनाव चिह्न और पहचान धोखे से छीनी
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात, मदन राठौड़ सहित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
UP में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी और हत्या... अखिलेश बोले- ‘रूह कंपाने वाली घटना’