चुनाव से पहले 68 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 15 वारंटियों को पकड़ा
अवैध शराब के खिलाफ 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव-2026 से पहले चौमूं सर्किल में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। 68 स्थानों पर दबिश देकर 15 स्थायी-गिरफ्तारी वारंटी पकड़े। अवैध शराब के 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपी गिरफ्तार किए। 22 हिस्ट्रीशीटरों की जांच और 20 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
जयपुर। नगरीय निकाय एवं पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के खिलाफ जयपुर पश्चिम के चौमूं सर्किल में शनिवार को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। एसीपी चौमूं कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि पुलिस टीमों ने हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, महिला अत्याचार, साइबर व जघन्य अपराधों में वांछित आरोपियों के साथ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, अवैध शराब, इनामी अपराधी, पीओ, फरार, स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों के खिलाफ दबिश दी।
अभियान में 68 स्थानों पर दबिश देकर 15 स्थायी-गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए। अवैध शराब के खिलाफ 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 22 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की और 20 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की।
Tags: elections
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Aug 2026 15:57:55
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बी. नागेंद्र का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया। वाल्मीकि निगम में कथित वित्तीय अनियमितताओं...

Comment List