निकाय चुनाव के लिए भाजपा की ग्राउंड स्तर पर तैयारी पूरी, ट्रिपल इंजन की बनेगी सरकार : द्विवेदी

नगर निगम स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया

निकाय चुनाव के लिए भाजपा की ग्राउंड स्तर पर तैयारी पूरी, ट्रिपल इंजन की बनेगी सरकार : द्विवेदी
भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रत्याशी चयन अंतिम चरण में है और सोमवार शाम तक सूची तय होने की संभावना है। उन्होंने विकास, रोजगार और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का दावा करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से राजस्थान में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनेगी।

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी की ग्राउंड स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंतिम चरण में है। उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से निकाय चुनाव के बाद प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। द्विवेदी ने बताया कि नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया है। इसके आधार पर प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों और निकायों में पर्यवेक्षक के रूप में भेजे गए वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की जा रही है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया सोमवार शाम तक पूरी होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में विकास, रोजगार, सुशासन और बेहतर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने ऊर्जा, पेयजल, आधारभूत ढांचे, कृषि, महिला सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब दो लाख लोगों को रोजगार मिला है और अपराधों में कमी आई है।

एक राज्य-एक चुनाव से विकास को मिलेगी रफ्तार

द्विवेदी नेवन स्टेट, वन इलेक्शनपहल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में चुनावी प्रक्रिया लंबे समय तक चलती थी, जिससे सरकारी संसाधनों और समय का बड़ा हिस्सा चुनावी व्यवस्थाओं में खर्च होता था और विकास कार्य प्रभावित होते थे। एक राज्य-एक चुनाव से समय और संसाधनों की बचत होगी, जिसका उपयोग विकास और जनकल्याण के कार्यों में किया जा सकेगा।

Read More नगर निगम चुनाव : अब तक की मतगणना में भाजपा 35 और कांग्रेस 28 पर जीती, 4 सीट पर निर्दलीय विजयी

कांग्रेस पर समाज को बांटने की राजनीति का आरोप:

Read More ईवीएम नहीं खुली तो फिर से पड़े वोट, चार वार्डों में 3 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि भाजपासबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासकी भावना के साथ काम करती है, जबकि कांग्रेस समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों की याद केवल चुनाव के समय आती है, जबकि भाजपा ने इन वर्गों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए लगातार काम किया है। द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के लिए समाज का कोई भी वर्ग वोट बैंक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का समान भागीदार है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Read More जीएसटी-वैट अनियमितताओं पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की कर चोरी उजागर

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय