पीएम मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई, कहा-प्रगति तथा समृद्धि के लिए मिलकर करेंगे काम

भारत-वियतनाम मैत्री: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति 'तो लाम' को दी बधाई

पीएम मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई, कहा-प्रगति तथा समृद्धि के लिए मिलकर करेंगे काम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के नए राष्ट्रपति तो लाम को उनके ऐतिहासिक निर्वाचन पर हार्दिक बधाई दी। पीएम ने द्विपक्षीय मित्रता और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया। तो लाम के राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख बनने से वियतनाम में शक्तिशाली नेतृत्व के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है और कहा है कि वह उनके साथ मिलकर दोनों देशों की प्रगति तथा समृद्धि के लिए काम करेंगे। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में तो लाम के चुनाव पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। मैं अपने लोगों और क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।"

लाम वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव हैं और उन्हें सर्वसम्मति से वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वह 2026 से 2031 की अवधि के लिए राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करेंगे। इस नियुक्ति के साथ ही वियतनाम में दशकों पुरानी 'सामूहिक नेतृत्व' की परंपरा का अंत हो गया है, क्योंकि अब पार्टी प्रमुख और राष्ट्रपति पद एक ही व्यक्ति (तो लाम) के पास आ गए हैं, जिससे वह वियतनाम के सबसे शक्तिशाली नेता बन गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी