दक्षिणी अफ्रीका में भीषण बाढ़, मोजाम्बिक में 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने 34.8 करोड़ की मानवीय सहायता की अपील की

दक्षिणी अफ्रीका में भीषण बाढ़, मोजाम्बिक में 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र

मोजाम्बिक में लिम्पोपो नदी के उफान से 50,000 लोग बेघर हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने मगरमच्छों के खतरे और भोजन की कमी के बीच आपातकालीन अलर्ट जारी किया है।

संयुक्त राष्ट्र। दक्षिणी अफ्रीका के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से मोजाम्बिक में अकेले 50 हजार से अधिक लोग अपने घर छोडऩे को मजबूर हो गए हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता एजेंसियों ने मंगलवार को दी। संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, मोजाम्बिक में लिम्पोपो नदी के पास स्थित जाइ-जाइ शहर सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यह शहर गाजा प्रांत की राजधानी भी है।

ओसीएचए ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने जाइ-जाइ के डाउनटाउन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बाढ़ के पानी में मगरमच्छों के दिखाई देने की आशंका को लेकर भी चेतावनी दी गई है। कार्यालय ने कहा कि बाढ़ के चलते कई सड़कें अब भी दुर्गम बनी हुई हैं। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठन, राजधानी मापुटो से प्रभावित इलाकों के नजदीक स्थित छोटे बंदरगाह इनहाम्बाने तक समुद्री मार्गों के उपयोग पर विचार कर रहे हैं।

ओसीएचए के मुताबिक, सरकार के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र और उसके साझेदार जीवन रक्षक सहायता को तेजी से बढ़ा रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में नुकसान का आकलन जारी है। खोज एवं बचाव, समन्वय, सूचना प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स के लिए अतिरिक्त सहायता भी पहुंचाई जा रही है। ओसीएचए ने कहा कि यह बाढ़ आपातस्थिति ऐसे समय आई है, जब देश के उत्तरी हिस्से में संघर्ष के कारण पहले से ही बड़े पैमाने पर विस्थापन हो चुका है, जिससे मानवीय सहायता का भंडार काफी हद तक समाप्त हो गया है।

कार्यालय ने चेतावनी दी कि आने वाले सप्ताह में बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे बाढ़ का खतरा बना रहेगा। बांधों का जलस्तर घटने, बाढ़ का पानी उतरने और मिट्टी के स्थिर होने में समय लगेगा, तभी सड़कें फिर से खोली जा सकेंगी। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि मोजाम्बिक में यह ताजा आपदा देश की उस कमजोरी को उजागर करती है, जहां संघर्ष, सूखा, बार-बार आने वाले चक्रवात और गंभीर बाढ़ जैसी कई आपदाएं एक साथ असर डाल रही हैं।

Read More डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर

ओसीएचए ने कहा, इन एक साथ आती आपदाओं ने समुदायों और हमारी प्रतिक्रिया क्षमता पर भारी दबाव डाला है। एजेंसी ने मानवीय सहायता को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए तत्काल अतिरिक्त फंडिंग की आवश्यकता पर जोर दिया। ओसीएचए के अनुसार, वर्ष 2026 में मोजाम्बिक में 10 लाख से अधिक लोगों की सहायता के लिए करीब 34.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की जरूरत है।

Read More अमेरिकी टैरिफ धमकी के खिलाफ यूरोपीय संघ में एकजुटता, जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरु

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर