मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर 

भाजपा का वार: 'हिंदू विरोधी है द्रमुक', हाईकोर्ट के फैसले को शहजाद पूनावाला ने बताया 'सत्यमेव जयते'

मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर 

भाजपा ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद डीएमके सरकार को घेरा है। पूनावाला ने कहा कि अदालत ने अमित मालवीय पर दर्ज एफआईआर को राजनीति से प्रेरित मानकर खारिज कर दिया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के मद्देनजर तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कडग़म (डीएमके) सरकार और उसके नेताओं पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुये हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डीएमके की राजनीति को हिंदू विरोधी मानसिकता पर आधारित है इसकी पुष्टि हाईकोर्ट के फैसले से होती है। 

पूनावाला ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट द्वारा दिया गया आदेश सत्यमेव जयते का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भाजपा के आईटी सेल प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय के खिलाफ डीएमके सरकार द्वारा दर्ज कराए गए मामले से जुड़ा है, जिसे अदालत ने विशेष मानसिकता से प्रेरित बताते हुये खारिज कर दिया।

पूनावाला ने आरोप लगाया कि यह मामला केवल राजनीतिक बदले की भावना के तहत दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि डीएमके सरकार ने मालवीय को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्होंने सच्चाई सामने रखी थी। यह कार्रवाई विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए की गई थी।

पूनावाला ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट शब्दों में माना है कि डीएमके सरकार और उसके नेता उदयनिधि स्टालिन का बयान हिंदू समुदाय के प्रति दुर्भावनापूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने यह भी टिप्पणी की है कि डीएमके नेताओं के कई वक्तव्य 'नफरती बयान' की श्रेणी में आते हैं।

Read More पीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक : करीब 2 घंटे चली बैठक में पश्चिम एशिया में जंग से उपजे हालात पर चर्चा, कहा- सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर करें काम

पूनावाला ने कहा कि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि मालवीय के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया। पूनावाला ने डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की पूरी राजनीतिक विरासत हिंदू आस्थाओं, परंपराओं और धार्मिक प्रतीकों के विरोध से जुड़ी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके बार-बार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान देती रही है और अब न्यायपालिका ने इस प्रवृत्ति पर स्पष्ट टिप्पणी की है।

Read More मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ 9.78 करोड़ रूपये के धन शोधन का मामला दर्ज, जांच जारी

पूनावाला ने कहा कि यह फैसला उन सभी राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी है जो सत्ता के बल पर कानून का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा न्यायपालिका के इस निर्णय का स्वागत करती है और भरोसा जताया कि आगे भी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा होती रहेगी।

Read More संसद में सग्राम: शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, बोले-मोदी सरकार की पहलों से खेती में शुष्क क्षेत्रों का योगदान 29 से बढ़ कर 39 प्रतिशत हुआ

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ