लोक निर्माण वित्तीय व लेखा नियमों में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किया संशोधन

व्यवस्था को लेकर अहम जानकारी सामने आई 

लोक निर्माण वित्तीय व लेखा नियमों में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किया संशोधन

इंजीनियरिंग विभागों में होने वाले डिपॉजिट लेन-देन को लेकर नियम और व्यवस्था को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। विभागीय प्रावधानों के अनुसार, इंजीनियरिंग विभागों में डिपॉजिट लेन-देन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं।

जयपुर। इंजीनियरिंग विभागों में होने वाले डिपॉजिट लेन-देन को लेकर नियम और व्यवस्था को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। विभागीय प्रावधानों के अनुसार, इंजीनियरिंग विभागों में डिपॉजिट लेन-देन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं।

पहला, पब्लिक वर्क्स डिपॉजिट, जो सीधे तौर पर संबंधित डिवीजन के नियमित खातों के माध्यम से संचालित किए जाते हैं। इन लेन-देन को ‘पब्लिक वर्क्स डिपॉजिट’ नामक अकाउंट हेड के तहत दर्ज किया जाता है। इस श्रेणी में कुल पाँच तरह के डिपॉजिट शामिल हैं-

अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा के रूप में जमा की गई नकद राशि
ठेकेदारों द्वारा सुरक्षा के तौर पर जमा नकद डिपॉजिट
ऐसे कार्यों के लिए जमा राशि, जो तकावी कार्यों के अतिरिक्त हों
बंद किए गए खातों में ठेकेदारों को देय शेष राशि और 
अन्य विविध प्रकार के डिपॉजिट।

दूसरा, ब्याज धारक प्रतिभूतियाँ यानी इंटरेस्ट बेयरिंग सिक्योरिटीज। यह प्रतिभूतियाँ अधीनस्थ कर्मचारियों और ठेकेदारों द्वारा जमा की जाती हैं, लेकिन खास बात यह है कि ये डिपॉजिट डिवीजन के नियमित खातों से होकर नहीं गुजरते।

Read More राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 10 वीं में भी पुनर मूल्यांकन की व्यवस्था शुरू, अंग्रेजी और विज्ञान विषय भी सम्मिलित

इसके अलावा नियमों में यह भी प्रावधान है कि जहां इस नियमावली और अनुबंध की शर्तों के तहत अनुमति हो, वहां ठेकेदार सिक्योरिटी डिपॉजिट के बदले राष्ट्रीयकृत या अनुसूचित बैंकों से बैंक गारंटी प्राप्त कर सकते हैं। यह बैंक गारंटी राजस्थान के राज्यपाल के पक्ष में होगी और इसे संबंधित डिवीजनल ऑफिसर के पास जमा कराना अनिवार्य होगा।

Read More 5 घंटे लेट रही स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट, रातभर परेशान हुए यात्री

इस व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी कार्यों में वित्तीय सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों-दोनों के हित सुरक्षित रह सकें।

Read More खुशखबरी : जयपुर में होंगे IPL के चार मैच, बीसीसीआई ने जारी किया दूसरे चरण का कार्यक्रम

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ