दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 

उत्तर पश्चिम रेलवे ने फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के नारनौल स्टेशन यार्ड में ब्रिज 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी। 29 जनवरी को फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा रद्द रहेगी। 28 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय और 29 जनवरी को दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाडी रेलखण्ड के नारनौल स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा, रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रद्द रहेगी। इसी प्रकार बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा 28 जनवरी को परिवर्तित मार्ग फुलेरा- जयपुर- अलवर-रेवाडी होकर संचालित होकर मार्ग में यह रेलसेवा जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं दिल्ली सराय- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 29 जनवरी को  दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में जयपुर मंडल पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ