मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दिनभर लगा रहा आस्था का तांता

भक्त गणपति बप्पा के दर्शन के लिए कतारों में नजर आए

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, दिनभर लगा रहा आस्था का तांता

मोती डूंगरी स्थित श्री गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और मोदक व दूर्वा अर्पित की। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए।

जयपुर। बुधवार होने के कारण मोती डूंगरी स्थित प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त गणपति बप्पा के दर्शन के लिए कतारों में नजर आए। मंदिर परिसर में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को गणेश जी का विशेष महत्व होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। दूर-दराज से आए भक्तों ने विघ्नहर्ता से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

श्रद्धालुओं ने गणेश जी को मोदक, दूर्वा और पुष्प अर्पित किए। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए, जिससे भक्तों को आसानी से दर्शन हो सके। शाम के समय भी मंदिर में भारी भीड़ रही और पूरे दिन आस्था व श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ