दो महिला तस्कर गिरफ्तार : 17 किलो 590 ग्राम डोडा चूरा बरामद, मूंगफली के छिलके पीसकर करती थी मिलावट 

जांच करने पर पदार्थ अफीम डोडा चूरा होना पाया गया

दो महिला तस्कर गिरफ्तार : 17 किलो 590 ग्राम डोडा चूरा बरामद, मूंगफली के छिलके पीसकर करती थी मिलावट 

रेलवे कॉलोनी पुलिस ने दो अंतरराज्यीय महिला नशा तस्करों, बिन्देर कौर (42) और बलजीत कौर (29), को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 17.590 किग्रा अफीम डोडाचूरा बरामद किया। आरोपी पंजाब जा रही थीं और माल छुपाने के लिए ट्रेन और बस का इस्तेमाल करती थीं। पुलिस ने दो मोबाइल भी जब्त किए।

कोटा। रेलवे कॉलोनी पुलिस ने नशा तस्करी के पंजाब तक फैले नेटवर्क पर लगाम लगाते दो अंतरराज्यीय महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 17 किलो 590 ग्राम अफीम डोडाचूरा भी बरामद किया है। आरोपी बिन्देर कौर के कब्जे से 9 किलो 150 ग्राम और बलजीत कौर के कब्जे से 8 किलो 440 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। एसपी शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 2 अंतरराज्यीय महिला तस्करों को रेल्वे प्लेटफॉर्म नम्बर 4, टीटीई विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम बिन्देर उर्फ बिन्द्रा उर्फ पलवेन्द्र कौर (42)पत्नी चनन सिंह, निवासी पीर मोहम्मद, थाना मक्खू, जिला फिरोजपुर (पंजाब) बलजीत कौर उर्फ कोमल (29) पत्नी राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम श्योलापिण्ड, थाना मेहतपुर, जिला जालन्धर (पंजाब) बताए। बैगों की तलाशी में कपड़ों के नीचे प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में भरा छिलकेदार दरदरा पदार्थ मिला। जांच करने पर पदार्थ अफीम डोडा चूरा होना पाया गया।

थानाधिकारी रामकिशन गौदारा ने बताया कि आरोपी बिन्देर उर्फ बिन्द्रा उर्फ पलवेन्द्र कौर व बलजीत कौर उर्फ कोमल दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। वह झालावाड़ जिले के भवानीमंडी से लेकर आई थी और पंजाब जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। पूछताछ में सामने आया कि दोनों माल खरीदने के बाद पुलिस से बचने के लिए ट्रेन, बस व छोटे साधनों का प्रयोग करती थी।  डोडाचूरा में मूंगफली के छिलके पीसकर मिलावट करती थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए  बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए 
बांग्लादेश में खसरे (Measles) का प्रकोप भयावह रूप ले चुका है, जिससे अब तक 42 बच्चों की जान जा चुकी...
Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा