दक्षिण कोरिया की संसद ने यून-उनकी पत्नी की जांच के लिए विशेष अभियोजक विधेयक को दी मंजूरी, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया: पूर्व राष्ट्रपति यून और उनकी पत्नी के खिलाफ जांच हेतु नया विधेयक पारित

दक्षिण कोरिया की संसद ने यून-उनकी पत्नी की जांच के लिए विशेष अभियोजक विधेयक को दी मंजूरी, जानें पूरा मामला
दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल और उनकी पत्नी के खिलाफ मार्शल लॉ और भ्रष्टाचार की जांच के लिए नया विशेष अभियोजक विधेयक पारित किया।

सोल। दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल और उनकी पत्नी किम कोन-ही के खिलाफ जांच जारी रखने के लिए एक नया व्यापक विशेष अभियोजक विधेयक पारित किया। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह विधेयक सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ कोरिया की ओर से पेश किये जाने के बाद नेशनल असेंबली के पूर्ण सत्र में पारित किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य उन अनसुलझे मुद्दों और नये उठे संदेहों पर विचार करना है, जिनकी पिछले तीन विशेष अभियोजक टीमों ने ठीक से जांच नहीं की थी और जिनकी जांच अब समाप्त हो चुकी है।

बता दें कि यह विधेयक 2024 में तीन दिसंबर की आपातकालीन मार्शल लॉ घटना से संबंधित विद्रोह और बाहरी ताकतों के साथ मिलीभगत के आरोपों के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति दंपति से जुड़े चुनाव में हस्तक्षेप और सत्ता के दुरुपयोग के विभिन्न संदेहों की व्यापक जांच पर केंद्रित है। यह विधेयक गुरुवार को विचार-विमर्श के लिए नेशनल असेंबली में पेश किया गया था। 

देश की मुख्य रूढि़वादी विपक्षी पार्टी पीपल्स पावर पार्टी ने इस विधेयक की आलोचना करते हुए इसे रूढि़वादी ताकतों को दबाने के उद्देश्य से राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम बताया और इसे पारित होने से रोकने की कोशिश की। नतीजतन, यह विधेयक शुक्रवार को पारित हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं ऑनलाइन ऑर्डर में क्या खा रहे हैं आप? बड़े स्टोर्स की जांच में चौंकाने वाले खुलासे, मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की सेहत को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं
खाद्य मिलावट के खिलाफ सरकार का बड़ा अभियान। स्विगी, जोमैटो, जेप्टो और ब्लिंकिट के स्टोर्स पर जांच में एक्सपायरी खाद्य...
त्योहारों पर जयपुर स्टेशन में भीड़ प्रबंधन की तैयारी, जीएम ने परखी व्यवस्थाएं
व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक, बड़ी चौपड़ से आमेर तक फिलहाल टू-वे रहेगा मार्ग
भड़ाना हत्याकांड : मुख्य आरोपी समेत 9 गिरफ्तार, 3 और दबोचे
हिरासत से रिहाई तक... अभिजीत दीपके को मिली जमानत, एक शर्त के साथ!
त्योहारी सीजन में बड़ा धमाका, राजस्थान में टाटा का मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर  
ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ विवाद गहराने के बीच रूस पर लगे कई प्रतिबंध हटाए, कहा- प्रतिबंधों से वैश्विक बाजार को होता गंभीर नुकसान