अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स माह के अंत तक धरती पर आ सकती है वापस

चालक दल के मिशन पर चर्चा करेंगी

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स माह के अंत तक धरती पर आ सकती है वापस

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के अनुसंधान और रखरखाव में मदद करना जारी रखेंगी। वह अंतरिक्ष स्टेशन से लाइव संबोधन में चालक दल के मिशन पर चर्चा करेंगी।

केप कनवेरल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित हैं। सुनीता विलियम्स बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर 5 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं। उनका मिशन मात्र 10 दिनों का था, लेकिन वह पिछले एक महीने से अपने एक साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी हुई हैं। अब नासा ने बताया है कि सुनीता विलियम्स की सेहत अच्छी और वह सुरक्षित हैं। नासा ने यह भी कहा कि सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के अनुसंधान और रखरखाव में मदद करना जारी रखेंगी। वह अंतरिक्ष स्टेशन से लाइव संबोधन में चालक दल के मिशन पर चर्चा करेंगी।

आईएसएस पर नौ अंतरिक्ष यात्री मौजूद
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने पहले ही अंतरिक्ष स्टेशन में एक महीने से अधिक समय बिताया है, जो बोइंग स्टारलाइनर में कई तकनीकी गड़बड़ियों के कारण फंस गए हैं। नासा ने कहा कि वर्तमान में, अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन नौ चालक दल के सदस्यों की मेजबानी कर रहा है, जो अपनी नियोजित गतिविधियों को जारी रख रहे हैं।

आईएसएस पर कौन से काम कर रहीं सुनीता विलियम्स
विलियम्स ने आईएसएस पर पिछले चार हफ्तों में, भविष्य के मिशनों के लिए रैक को अलग करने और खाली करने में मदद की है और फिल्टर में वायु प्रवाह का भी आकलन किया है। नासा ने बताया कि उसके साथी, विल्मोर, नासा के एक अन्य अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी डायसन के साथ मिलकर सिग्नस अंतरिक्ष यान के अंदर कचरा और फेंके गए उपकरण लोड करने गए थे।

कब होगी बोइंग स्टारलाइनर की जांच
नॉर्थ्राॅप ग्रुम्मन द्वारा निर्मित सिग्नस को इस महीने के अंत में दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर निपटान के लिए आईएसएस के यूनिटी मॉड्यूल से छोड़ा जाना है, जिससे परिक्रमा करने वाली प्रयोगशाला में उसका साढ़े पांच महीने का प्रवास समाप्त हो जाएगा। उसी दिन, चालक दल ने पृथ्वी पर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे बोइंग स्टारलाइनर की भी जांच की जानी है।

Read More थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर शुरू हुई झड़प, शांति समझौता टूटने के कगार पर

 

Read More यूएई समर्थित सेना का दक्षिण यमन पर पूर्ण अधिकार, सऊदी अरब को करारा झटका 

Tags: trapped

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प