थाईलैंड वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त : दो पायलटों की मौत, पुलिस जांच शुरू

थाईलैंड में प्रशिक्षण विमान हादसा

थाईलैंड वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त : दो पायलटों की मौत, पुलिस जांच शुरू

चियांग माई के चोम थोंग जिले में रॉयल थाई एयर फोर्स का एटी-6 प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों की मौत हुई, जांच शुरू।

चियांग माई। थाईलैंड के चोम थोंग जिले के एक जंगली इलाके में रॉयल थाई एयर फोर्स के एक प्रशिक्षण विमान के गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों की मौत हो गयी। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:50 बजे 'एटी-6' कॉम्बैट ट्रेनर विमान चियांग माई के चोम थोंग जिले में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और बाद में दोनों पायलटों के शव बरामद किये गये।

स्थानीय मीडिया ने मृतकों की पहचान रॉयल थाई वायु सेना के पायलट 'बॉम' और 'जॉनी' के रूप में की है। दुर्घटनाग्रस्त विमान थाई वायु सेना के विंग 41 द्वारा संचालित एक हल्का लड़ाकू और प्रशिक्षण विमान 'बीचक्राफ्ट एटी-6' था।

एटी-6 हाल ही में, शामिल किया गया मॉडल है जो रॉयल थाई एयर फोर्स के बेड़े का एक प्रमुख हिस्सा बन गया है। पुराने विमानों को बदलने के लिए पेश किए गए इस विमान को कॉम्बैट ट्रेंनिंग और हल्के हमले के अभियानों सहित विभिन्न मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रांतीय अधिकारियों और रॉयल थाई एयर फोर्स ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि अभी तक वायु सेना अमेरिका निर्मित आठ एटी-6 विमानों का संचालन कर रही थी।

Read More मिसाइल हमलों से दहला कुवैत: तबाह हुआ अमेरिकी ऑपरेशन सेंटर, 6 सैनिकों की मौत, अन्य 67 सैन्यकर्मी घायल 

Post Comment

Comment List

Latest News

एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
एमआई रोड व्यापार मंडल की बैठक में बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए रोडमैप बनाने का निर्णय। पार्किंग, साफ-सफाई,...
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह
राजस्थान में पुलिसकर्मियों को तोहफा: मेस भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा मिलेगा लाभ
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : आरएसी में लगा मेगा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों का किया चेकअप
समलैंगिक संबंधों पर सेनेगल संसद का कड़ा रूख: सजा को दोगुना करने वाला विधेयक पारित, राष्ट्रपति बासिरौ की मंजूरी बाकी