पाकिस्तान में मचा हाहाकार! अफगानिस्तान बॉर्डर बंद होने से टमाटर, लहसुन और प्याज के दाम छूने लगे आसमान

पाकिस्तान में सब्जियों और खाने पीने की चीजों के दाम बढ़े

पाकिस्तान में मचा हाहाकार! अफगानिस्तान बॉर्डर बंद होने से टमाटर, लहसुन और प्याज के दाम छूने लगे आसमान

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तोरखम बॉर्डर एक महीने से बंद होने के कारण दोनों देशों को करीब 4.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान से सब्जियों की आपूर्ति रुकने से पाकिस्तान में टमाटर 500 रुपए किलो तक पहुंच गया। वहीं भारत, ईरान और तुर्की को अफगान बाजार में नया मौका मिला है।

इस्लामाबाद । पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध इस समय बेहद तनावपूर्ण चल रहे हैं। दोनों देशों में बीते एक महीने में कई मौकों पर बॉर्डर पर गोलीबारी हुई है। इसमें दोनों ओर से कई लोगों की जान गई है। तनावपूर्ण संबंधों का असर दोनों देशों के बाजार पर भी दिख रहा है। खासतौर से अफगानिस्तान के साथ बॉर्डर बंद करने और व्यापार रोकने से पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ी है। पाकिस्तान में सब्जियों और खानेपीने की चीजों के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। वहीं ईरान और भारत जैसे पड़ोसी देशों को अफगानिस्तान के बाजार में एंट्री करने का मौका मिल रहा है।

अफगान न्यूज चैनल टोलो न्यूज ने बताया है कि तोरखम बॉर्डर बीते एक महीने से बंद हैं। सीमा एक महीने तक बंद रहने से दोनों देशों के बीच निर्यात और आयात में 4.5 अरब डॉलर और 16.5 अरब रुपए का नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान से बड़ी तादाद में सब्जियां पाकिस्तान में आती हैं। ऐसे में इस लड़ाई का असर ये हुआ कि पाकिस्तान में टमाटर के दाम 500 रुपए किलो तक पहुंच गए।

अफगानिस्तान में भारत की एंट्री

तालिबान के साथ रिश्ते में तनातनी का सीधा असर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के व्यापारिक संबंधों पर हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान की अफगान बाजार पर पकड़ घटी है। पाक ने अफगान बाजार का करीब 65 प्रतिशत हिस्सा ईरान, भारत, तुर्की और मध्य एशियाई देशों के हाथों गंवा दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से टोलो न्यूज ने बताया है कि अफगान के साथ युद्ध का असर सिर्फ सब्जियों के दाम बढ़ने तक ही सीमित नहीं है। बार-बार सीमा बंद होने और प्रतिकूल व्यापारिक माहौल के चलते बड़े व्यापारियों ने अपना निवेश वापस ले लिया है। वहीं छोटे व्यापारियों को नुकसान और आत्मविश्वास में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

Read More ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

पाक-अफगान संबंध

Read More इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध बीते काफी समय से तनावपूर्ण चल रहे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि तालिबान के काबुल में आने के बाद से उसके सुरक्षाबलों पर टीटीपी के हमले बढ़ गए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी के लड़ाकों को अफगानिस्तान में पनाह मिल रही है। तालिबान इससे इनकार करता है लेकिन पाकिस्तान इस पर भरोसा नहीं करता है। यही दोनों देशों में तनातनी का सबसे अहम कारण बना हुआ है।

Read More मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने के बाद इजरायली एवं अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 पूरी तरह सफल 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह