अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बोलें-गरीब देशों के शरणार्थियोें को घुसने नहीं दूंगा

अमेरिका में प्रवासियों पर ट्रंप की कड़ी पाबंदी की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बोलें-गरीब देशों के शरणार्थियोें को घुसने नहीं दूंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी दुनिया के देशों से आने वाले प्रवासियों पर स्थायी रोक की घोषणा की। उन्होंने गैर-नागरिकों के सभी संघीय लाभ खत्म करने, बाइडेन कार्यकाल के लाखों एडमिशनों को रद्द करने और सुरक्षा के लिए ख़तरा माने जाने वाले विदेशी नागरिकों को देश से बाहर करने की बात कही।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी दुनिया के देशों से आने वाले प्रवासियों पर हमेशा के लिए रोक लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की समस्याओं के लिए तीसरी दुनिया के देशों से आने वाले लोगों को दोषी ठहराया है। उल्लेखनीय है कि, अमेरिका की ओर से यह कदम तब उठाया गया है जब वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड के दो सुरक्षा प्रहरियों को गोली मारे जाने की घटना सामने आई।  

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, मौजूदा नीतियों ने देश की तरक्की को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि, वह पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन के कार्यकाल में हुए उन लाखों एडमिशनों को रद्द कर देंगे जिनमें अमेरिका में बसने की इच्छा जाहिर की गई है। उन्होंने यह भी वादा किया कि, अमेरिका के लिए जो कोई भी उपयोगी नहीं है या हमारे देश से प्यार नहीं करता है, उसे यहां से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घरेलू शांति भंग करने वाले प्रवासियों की नागरिकता छीन ली जायेगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार की देर रात सोशल मीडिया पर लिखा, ''वह गैर-नागरिकों को सभी संघीय फायदों और सब्सिडियों से वंचित कर देगे। उन्होंने कहा, बाइडेन के लाखों गैर-कानूनी एडमिशनों को खत्म कर दिया जायेगा। उनमें वे एडमिशन भी शामिल हैं जिन पर बाइडेन ने ऑटोपेन से हस्ताक्षर किए हैं।'' ऐसे किसी भी व्यक्ति को हटा दिया जाएगा जो संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं है या हमारे देश से प्यार करने में असमर्थ है। मैं गैर-नागरिकों को मिलने वाले सभी संघीय फायदे और सब्सिडी खत्म कर दूंगा। घरेलू शांति को भंग करने वाले प्रवासियों की नागरिकता छीन लूंगा और ऐसे किसी भी विदेशी नागरिक को अमेरिका से बाहर कर दूंगा जो जनता पर बोझ है, सुरक्षा के लिए खतरा है या पश्चिमी सभ्यता के साथ मेल नहीं खाता है। इन लक्ष्यों को हासिल करने का मकसद गैर-कानूनी और गड़बड़ी पैदा करने वाली आबादी में बड़ी कमी लाना है, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें बिना इजाजत और गैर-कानूनी ऑटोपेन एडमिशन दिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, शरणार्थियों का बोझ अमेरिका में सामाजिक बुराइयों की मुख्य जड़ हैं। उन्होंने कहा कि, अमेरिका में विदेशों से आकर बसे लोगों की संख्या 53 मिलियन यानी 5 करोड़ 30 लाख हैं। उसमें से अधिकांश वेलफेयर पर हैं। असफल देशों से हैं या जेलों, मेंटल इंस्टीट्यूशन, गैंग या ड्रग कार्टेल से जुड़े हैं। यही लोग अमेरिका में होने वाले अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं। हम ऐसे सभी प्रवासियों और विदेशी नागरिकों को अमेरिका से निकाल देंगे, जो जनता पर बोझ है। हमारी सुरक्षा के लिए खतरा है या पश्चिमी सभ्यता के साथ मेल नहीं खाते हैं।

Read More अमेरिकी हमलों में खामेनेई की मौत : पेजेशकियान सहित 3 लोगों की परिषद संभालेंगी ईरान की बागडोर, आईआरजीसी ने कहर- जल्द  शुरू होंगे सबसे भीषण आक्रामक अभियान

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान