ईरान में​ हिंसक विरोध प्रदर्शन: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी, बोलें हम हस्तक्षेप के लिए तैयार

ईरान में प्रदर्शन: ट्रंप ने दी 'हस्तक्षेप' की कड़ी चेतावनी

ईरान में​ हिंसक विरोध प्रदर्शन: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी, बोलें हम हस्तक्षेप के लिए तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने पर अमेरिका मूकदर्शक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका उनकी मदद के लिए "तैयार" है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरानी शासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों का दमन किया गया, तो अमेरिका मूकदर्शक बना नहीं रहेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जारी एक संदेश में स्पष्ट किया कि अगर ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलायी या उनकी हत्या की, तो अमेरिका हस्तक्षेप करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

उन्होंने लिखा, अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाता है और उन्हें बेरहमी से मारता है, जो कि उनकी आदत है, तो अमेरिका उनकी मदद के लिए आएगा। हमने निशाना साध लिया है और आगे बढऩे के लिए तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह संदेश ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के कई शहरों में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर पिछले पांच दिनों से व्यापक जन आक्रोश देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि, ईरान में इन दिनों सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। यह संकट देश की मुद्रा 'रियाल' में आयी ऐतिहासिक गिरावट के बाद और गहरा गया है। वर्तमान में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत करीब 14.2 लाख रियाल के स्तर पर पहुंच गयी है। इस आर्थिक बदहाली के कारण तेहरान के ग्रैंड बाजार सहित प्रमुख बाजारों के व्यापारियों ने हड़ताल कर दी है। यह विरोध प्रदर्शन शुरू में केवल आर्थिक मांगों को लेकर शुरू हुए थे, वे अब राजनीतिक आंदोलन का रूप ले चुके हैं और प्रदर्शनकारी देश की शासन व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे हैं। इस बीच, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में अब तक कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है।

ईरानी प्रशासन ने इन प्रदर्शनों के पीछे पश्चिमी देशों का हाथ होने का आरोप लगाया है। ईरान की खुफिया एजेंसियों का दावा है कि विदेशी ताकतें देश में तख्तापलट की साजिश रच रही हैं और विरोध प्रदर्शनों की आड़ में इस्लामिक शासन को अस्थिर करना चाहती हैं। तेहरान के अलावा हालांकि इस्फहान, शिराज, यज्द और केरमानशाह जैसे शहरों में विरोध की आग लगातार फैलती जा रही है। विशेष रूप से लूर समुदाय के प्रभाव वाले क्षेत्रों में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रम्प की ताजा चेतावनी से तेहरान और वॉशिंगटन के बीच पहले से जारी तनाव और अधिक बढ़ सकता है।

Read More 2 मार्च से बंद हो जाएगा भारत-नेपाल बॉर्डर, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट पर भी रोक

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब