पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ एवं जेतपुर का सृजन, बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला का सृजन

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ एवं जेतपुर का सृजन, बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला का सृजन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ (तहसील सुमेरपुर) एवं जेतपुर (तहसील रोहट) तथा बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला (तहसील बाड़मेर) के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ (तहसील सुमेरपुर) एवं जेतपुर (तहसील रोहट) तथा बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला (तहसील बाड़मेर) के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील तखतगढ़ में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 25 राजस्व ग्राम, नवीन उप तहसील जेतपुर में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 16 पटवार मण्डल व 37 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील विशाला में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल तथा 68 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने पाली तथा बाड़मेर जिले में यह स्वीकृति दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प