आजादी के 75वें साल का जश्न इंग्लैंड में मनाएंगे भारतीय खिलाड़ी

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 215 सदस्यीय दल, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जारी की भारतीय दल की किट

आजादी के 75वें साल का जश्न इंग्लैंड में मनाएंगे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी आजादी के 75वें साल का जश्न इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में मनाएंगे। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक, भारतीय ओलम्पिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, महासचिव राजीव मेहता और कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पाण्डेय ने गुरूवार को यहां आयोजित विदाई समारोह में खिलाड़ियों को विदाई देते हुए यह विचार व्यक्त किया।

नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी आजादी के 75वें साल का जश्न इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में मनाएंगे। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक, भारतीय ओलम्पिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, महासचिव राजीव मेहता और कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पाण्डेय ने गुरूवार को यहां आयोजित विदाई समारोह में खिलाड़ियों को विदाई देते हुए यह विचार व्यक्त किया।

इन खेलों में भारत के 215 खिलाड़ी 16 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनके साथ 81 अधिकारी भी उतरेंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों की आधिकारिक पोशाक का भी अनावरण किया गया। खेल मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन खेलों में भारत का 215 सदस्यीय दल उतरेगा जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों की संख्या एक बराबर होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी उतरेंगे। जो यह कहता है कि टोक्यो ओलम्पिक की कामयाबी का सफर जारी है। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा खिलाड़ी इस समय विदेशों में ट्रेनिंग ले रहे हैं।खिलाड़ियों की ट्रेनिंग में हम कोई कमी नहीं आने देंगे और आगे भी उन्हें मदद देते रहेंगे।

स्वर्ण विजेता को 20 लाख देगा आईओए
भारतीय ओलम्पिक संघ ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने गुरूवार को यहां विदाई समारोह में यह घोषणा की। मेहता ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में कहा कि इन खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपए, रजत विजेता को 10 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेता को साढ़े सात लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद  करते हैं कि हमारे खिलाड़ी इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों को सौंपी किट
खेल मंत्री ने इस अवसर पर रवि दहिया, बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, साक्षी मलिक,अंशु मलिक, लवलीना बोर्गोहैन, शिवा थापा, आशीष चौधरी, मनप्रीत सिंह, पी आर श्रीजेश, हरमनप्रीत सिंह, हिमा दास, दुती चंद, धनलक्ष्मी  शेखर,ज्योति, ऐश्वर्या, डेविड बेकहम और शशिकला अगाशे जैसे खिलाड़ियों को आधिकारिक किट देकर सम्मानित किया।

एडिडास फुटवियर पार्टनर
राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी)  में एडिडास भारतीय दल के आधिकारिक स्पोर्ट्स फुटवियर पार्टनर बना है। एडिडास ने एथलीटों के विदाई समारोह के दौरान आधिकारिक सीडब्ल्यूजी किटिंग के हिस्से के रूप में एथलीटों के लिए एक अनुकूलित बैकपैक और डफल बैग के साथ अपने नवीनतम जूते सुपरनोवा का अनावरण किया।

सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास प्रदर्शन बढ़ाने वाले गियर के साथ एथलीटों को समर्थन और सशक्त बनाने में ब्रांड हमेशा सबसे आगे रहा है। इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों में एडिडास के कुछ प्रमुख एथलीट जैसे मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, हिमा दास, निकहत जरीन, मनप्रीत सिंह, जेरेमी लालरिनुंगा और मनिका बत्रा शामिल हैं, जो अपने-अपने खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के दावेदार हैं।

Read More Asian Games Women's Cricket T-20 Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मैडल

आईओए के साथ साझेदारी पर ब्रांड एडिडास के वरिष्ठ निदेशक सुनील गुप्ता ने कहा कि हमें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के साथ इस साझेदारी पर गर्व है। हमारा प्रयास अपने एथलीटों को उनके खेल के अनुभव को बढ़ाने और उन्हें सफलता के लिए स्थापित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गियर के साथ समर्थन करना है।

Read More Asian Games: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Lal Salaam Movie: 2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम Lal Salaam Movie: 2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम
रजनीकांत अब फिल्म लाल सलाम में नजर आयेंगे। फिल्म लाल सलाम के नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने बताया है...
अभी दशहरा मेले में सर्कस को लेकर असमंजस
दिल्ली में ISIS का संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को किया गिरफ्तार
Gehlot-Malik Meeting: गहलोत से मिले सतपाल मलिक, राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाएं
Nobel Prize 2023: कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला नोबेल प्राइज, कोरोना वैक्सीन बनाने से जुड़ी खोज की थी
Asian Games 2023: भारत ने टेबल टेनिस महिला युगल में जीता कांस्य
PM Modi Rajasthan Visit: मोदी ने चित्तौडगढ़ में सात हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास