
दिल्ली में आग लगने से 3 लोगों की हो गई मौत
आनंद पर्वत इलाके में एक आवास में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में एक आवास में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हादसे की जानकारी दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार आग पूरे आवास में फैल गयी, लेकिन दमकल कर्मियों ने आग पर काबू कर लिया।
चार लोगों को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य लोग को सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सकों ने घायल को वहां से सफदरगंज अस्पताल भेज दिया। मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्वेता चौहान ने बताया कि सिलेंडर से गैस लीक होने के कादण आग लग गयी, जिसमें 4 लोग झुलस गए।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List