आज का राशिफल
जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
दिन मिलाजुला रहेगा। आय के स्त्रोत बढेंगे। संतान की ओर से परेशानी की संभावना। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना। नया काम प्रारंभ ना करें। अ
मेष : दिन मिलाजुला रहेगा। आय के स्त्रोत बढेंगे। संतान की ओर से परेशानी की संभावना। संतान पक्ष पर खर्च होगा। व्यापार में हानि की संभावना। नया काम प्रारंभ ना करें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
वृष : समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घरेलू कलह की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा।
मिथुन : छोटे भाइयों व माता से लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना। राज्य पक्ष से लाभ। पुराने शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, सावधानी बरतें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें।घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क : माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड सकता है।अधीनस्थों से परेशान रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटे भाई से लाभ होगा। छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी।वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह : दिन उत्तम है। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति सुधरेगी। उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। राज्य पक्ष से लाभ, राजनीतिज्ञों को नए अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा
कन्या : समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।
तुला : धार्मिक कार्यो को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी।
वृश्चिक : मानसिक रूप से परेशानी भरा दिन है। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा।
धनु : राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे।
मकर : खान-पान पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रु नष्ट होंगे, तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है।
कुंभ : परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। धन संबंधी संव्यवहार को स्थगित करना श्रेयकर रहेगा। किसी भी प्रकार से निवेश से बचे, अन्यथा भविष्य में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा।
मीन : दिन उत्तम है। परिजनों के साथ भ्रमण के योग है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। आय के नये स्त्रोत बनेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List