
खोखला था गुजरात मॉडल, अब हो चुका है एक्सपोज : गहलोत
देश में लोकतंत्र खतरे में है
गहलोत अपने 2 दिवसीय गुजरात के वड़ोदरा पहुंचे। यहां बातचीत करते हुए गहलोत ने गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होगा।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा का गुजरात मॉडल खोखला है और अब पूरी तरह से एक्सपोज हो चुका है। गहलोत अपने 2 दिवसीय गुजरात के वड़ोदरा पहुंचे। यहां बातचीत करते हुए गहलोत ने गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होगा। हम मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भाजपा के शासन में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश में लोकतंत्र खतरे में है।
मुझे 4 घंटे अनुमति नहीं दी
गहलोत ने कहा कि मेरी बैठक के मामे में मुझे उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। मैं 4 घंटे तक एयरपोर्ट पर रहा। सूरत में आईएनएस लैंडिंग मशीन को यह कहकर अनुमति नहीं दी गई कि यह खराब है। जांच होगी, तो वजह सामने आएगी। गुजरात में कांग्रेस मजबूत होगी। मैं यहां जीत की रणनीति बनाने के लिए आया हूं। गहलोत वड़ोदरा और अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List