अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'राम अबराम' का फर्स्ट लुक रिलीज

माई मुबीज के बैनर तले बनी है फिल्म

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'राम अबराम' का फर्स्ट लुक रिलीज

देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि मेरी बनायी हुई सभी फिल्मो की कहानी काफी दमदार और रोचक रहती है। मैं अपनी फिल्मो की कहानियों पर खासा ध्यान देता हूं। राम अबराम सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है।

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की आने वाली फिल्म 'राम अबराम' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड एवं मिल माई मुबीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'राम अबराम का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर पर अरविंद अकेला कल्लू दो अलग अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं। विपुल राय कृत फिल्म 'राम अबराम' के निर्माता-निर्देशक देवन्द्र तिवारी हैं। देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि मेरी बनायी हुई सभी फिल्मो की कहानी काफी दमदार और रोचक रहती है। मैं अपनी फिल्मों की कहानियों पर खासा ध्यान देता हूं। राम अबराम सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। जिसे देखने के बाद समाज के बीच के ऊर्जावान संदेश जायेगा।

अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि 'राम अबराम' का पहला पोस्टर काफी आकर्षित है। इस तरह की फिल्म में मुझे पहली बार काम करने को मिला है,जिसके लेकर मैं काफी उत्साहित भी हूं। देवेंद्र जी के निर्देशन में मैंने पहली बार काम किया है। उनके निर्देशन में काम कर काफी मजा आया। गौरतलब है कि फिल्म 'राम अबराम' के लेखक मनोज पाण्डेय ,संगीतकार छोटे बाबा,गीत सुमित चंद्रवंशी,प्रकाश बारूद, छोटू यादव है। त्य कानू मुखर्जी,एक्शन दिनेश यादव,संकलन धर्म सोनी,कला नाजिर शेख,प्रोडक्शन रौनक मिश्रा,जय मिश्रा,विजय यादव है। इस फिल्म अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सह, चांदनी सिंह, रक्षा गुप्ता, बिनीत विशाल, उमाकांत राय, अभिनय सिंह, मुन्ना सिंह, सुशील यादव, कौशल शर्मा, विजया सिंह, पुष्पेंद्र राय, संजीव मिश्रा, संजय पाण्डेय की अहम भूमिका है।

 

Read More फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज : दिखा दमदार और तीव्र अंदाज, जानें रिलीज डेट 

Read More बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी : सलमान खान ने की धमाकेदार एंट्री, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट सहित अन्य कंटेस्टेंट्स हुए शामिल 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प