
दंगे में शामिल होने के आरोप में अमेरिका के 3 नौसैनिक गिरफ्तार
शिकायत के अनुसार इन नौसैनिकों की जांच की
दस्तावेज में यह दिखाया गया है कि मीका कूमर, जोशुआ एबेट और डॉज डेल हेलोनेन को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया।
वाशिंगटन। अमेरिका में हुए कैपिटोल दंगे में शामिल होने के आरोप में अमेरिका की सेना के 3 नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अदालत के दस्तावेज से मिली है। दस्तावेज में यह दिखाया गया है कि मीका कूमर, जोशुआ एबेट और डॉज डेल हेलोनेन को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक शिकायत के अनुसार इन नौसैनिकों की जांच की। शुरुआत हमलों के दिन के इंस्टाग्राम पोस्ट और वीडियो फुटेज से हुई थी। इन तीनों ने कैपिटोल के अंदर 52 मिनट बिताएं और वहां तस्वीरें ली। कानून प्रवर्तन ने लगभग 900 गिरफ्तारियां की और 325 से अधिक लोगों को दोषी बताया, जिनमें से कुछ ने कैपिटोल में तोडफ़ोड़ की।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News

आईपीएल 2023 के उत्साह को दिव्यांग प्रशंसकों सहित सभी के लिये सुलभ बनाना है। इस नवीनतम तकनीक के साथ हम...
Comment List