उत्तर प्रदेश गोंडा में क्रेन की चपेट में आने से बीडीओ की मृत्यु 

मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई

उत्तर प्रदेश गोंडा में क्रेन की चपेट में आने से बीडीओ की मृत्यु 

गोंडा कटरा मार्ग पर महादेवा रेलवे क्रासिंग के पास क्रेन के चालक ने क्रेन पीछे किया और बीडीओ उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। 

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक क्रेन की चपेट में आने से खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कटरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी राम प्रकाश मौर्य कटरा ब्लॉक कार से जा रहे थे। गोंडा कटरा मार्ग पर महादेवा रेलवे क्रासिंग के पास क्रेन के चालक ने क्रेन पीछे किया और बीडीओ उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। 

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News