सरकार को काम के लिए 5 साल कम, हमारे काम का कांग्रेस मजा उठाती है: वसुन्धरा राजे

वसुन्धरा ने ट्वीट किया अपना वीडियो

सरकार को काम के लिए 5 साल कम, हमारे काम का कांग्रेस मजा उठाती है: वसुन्धरा राजे

वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर खुद का किसी कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रही हैं कि वे हमेशा भगवान के भरोसे ही रही हैं।

जयपुर। पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर खुद का किसी कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रही हैं कि वे हमेशा भगवान के भरोसे ही रही हैं। सरकार के लिए काम करने को पांच साल का समय कम होता है, काम पूरे नहीं हो पाते हैं। कांग्रेस सरकार आ जाती है और हमारे कामों का मजा उठाती है। कभी-कभी लोग मुझ से मजाक करते हैं। कहते हैं कि ये वसुन्धरा राजे हमेशा ही कहती हैं कि भगवान के भरोसे हूं। मैं भी यहीं कहती हूं। जो भी अभी तक काम हुआ है, वह भगवान भरोसे ही है। भगवान से छप्पर खोल कर दिया है। आज राजस्थान के लोगों का जो प्यार है, वहीं हमारी पूंजी है। इसके लिए चाहे हमें कितनी ही मेहनत करनी पड़े, चाहे खून क्यों ना देना पड़े। यहीं प्यार है जिसके लिए हम दौड़ते हैं, भागते हैं। यह सब को नहीं मिलता है। जब गांवों में जाती हूं तो बडे-बुजुर्ग सिर पर हाथ रख देते हैं तो मैं समझती हूं कि इससे बड़ी बात नहीं हो सकती है। मुझ से लोग पूछते हैं कि क्यों करते हो, दूसरी सरकार तो करती नहीं है, आप आराम से चलो। किसी भी सरकार को काम देने और करवाने के लिए पांच-दस साल दो। पांच साल शॉर्ट टर्म होता है कि दौड़ कर काम भी करें तो उसे कम्पलीट नहीं कर सकते। हम घर सजाकर छोड़ते हैं, फिर कांग्रेस आकर उसका मजा उठाती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प