अमिताभ बच्चन ने ऑस्कर 2023 के लिये द एलिफेंट विस्पर्स को किया सपोर्ट

कार्तिकी गोंसाल्वेस की द एलिफेंट विस्पर्स एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है

अमिताभ बच्चन ने ऑस्कर 2023 के लिये द एलिफेंट विस्पर्स को किया सपोर्ट

95वें अकादमी अवॉड्र्स में भारत की तरफ से तीन फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है। ऑस्कर 2023 में भारत की तरफ से एसएस राजामौली की आरआरआर, शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीद और कार्तिकी गोंसाल्वेस की फिल्म द एलिफेंट विस्पर्स मुकाबला करेंगी। 

मुंबई ((एजेंसी))। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऑस्कर 2023 के लिये द एलिफेंट विस्पर्स को सपोर्ट किया है।

95वें अकादमी अवॉड्र्स में भारत की तरफ से तीन फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है। ऑस्कर 2023 में भारत की तरफ से एसएस राजामौली की आरआरआर, शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीद और कार्तिकी गोंसाल्वेस की फिल्म द एलिफेंट विस्पर्स मुकाबला करेंगी। 

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर द एलिफेंट विस्पर्स के लिए एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म की तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड के लिए मेकर्स को शुभकामनाएं भी दी। अमिताभ ने  लिखा, छोटे हाथी, रघु और अम्मू की दिल को छू लेने वाली कहानी का ट्रेलर देखा। आपको अकादमी अवॉड्र्स में नॉमिनेशन मिलने पर बहुत गर्व हो रहा है। गुनीत मोंगा, कार्तिकी गोंसाल्वेस और नेटफ्लिक्स को बधाई हो। ऑस्कर में आपके सफर के लिए मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि कार्तिकी गोंसाल्वेस की द एलिफेंट विस्पर्स एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में नॉमिनेशन मिला है।

Read More छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी