वन्यजीवों की डाइट में किया बदलाव  सबसे अधिक खाता है हिप्पो परिवार

शुक्रवार को रहेगा एनिमल्स का व्रत 

वन्यजीवों की डाइट में किया बदलाव  सबसे अधिक खाता है हिप्पो परिवार

वन्यजीवों को शुक्रवार को खाना नहीं दिया जाएगा ताकि इनका स्वास्थ और पाचन क्रिया सही रहे। कहा जाए तो वन्यजीवों का इस दिन व्रत रहेगा।

जयपुर। मौसम में बदलाव के बीच लोगों के खान-पान और दिनचर्या में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। इस बीच नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रहवास कर रहे 26 विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों के खान-पान में भी बदलाव होने लगा है। इन्हें मौसम के अनुकूल डाइट दी जा रही है। खासतौर पर वन्यजीवों को शुक्रवार को खाना नहीं दिया जाएगा ताकि इनका स्वास्थ और पाचन क्रिया सही रहे। कहा जाए तो वन्यजीवों का इस दिन व्रत रहेगा। कैट फैमिली के वन्यजीव जैसे बाघ शिवाजी, बाघिन रानी और रंभा को 8 किलो बफेलो मीट के साथ ही 4 किलो मुर्गा मांस दिया जा रहा है। यही डाइट शेर त्रिपुर, जीएस, शेरनी तारा और सृष्टि को दी जा रही है। करीब 19 वर्षीय उम्रदराज बाघिन रंभा को शुक्रवार के दिन दो किलो मुर्गा मांस खाने में दिया जा रहा है। 

जरख, भेड़िए और जैकोल का विशेष ध्यान 
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रहवास कर रहे वन्यजीवों में जरख, भेड़िए और जैकोल की डाइट का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जरख ने कुछ समय पहले तीन बच्चों को जन्म दिया था। वहीं जेकौल और भेड़ियों में भी संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में हाइना को 3, भेड़ियों के 2 और जैकोल को डाइट में एक किलो बफेलो मीट के साथ ही डाइट में मुर्गा दे रहे हैं। दूसरी ओर जंगल कैट, इंडियान फॉक्स, डेजर्ट फोक्स और पाम सिवेट को तकरीबन आधा-आधा किलो बफेलो मीट दिया जा रहा है।  

हरबीवोरस को रंजका और सीजनल फ्रूट्स
सिक्का डियर, सांभर डियर सहित हिरण प्रजाति के अन्य हरबीवोरस को रंजका, दाल चना सहित सीजनल फू्रट्स में केले, तरबूज सहित अन्य फल दिए जा रहे हैं। ऐमू को चना, पालक डाइट में दे रहे हैं। मगरमच्छ को प्रति दिन 1 किलो फिश (मृत मछली) दे रहे हैं। 

भालू को सत्तू, ज्यादा गर्मी में मिलेगी आइसक्रीम 
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में भालूओं को अनुकूल वातावरण दिया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि इनमें सफल प्रजनन हो रहा है। प्रति भालू को अभी डाइट में 100 ग्राम शहद, डेढ़ किलो सत्तू, 2 किलो दूध और सीजनल फल दे रहे हैं। गर्मी अधिक पड़ने पर इन्हें पसंदीदा फू्रट आइसक्रीम भी दी जाएगी। जिसे विशेष रूप से तैयार किया जाता है। 

Read More कोटा कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ,जांच एजेंसियां आई हरकत में, पूरे परिसर में चला सर्च अभियान

हिप्पो परिवार की डाइट सबसे ज्यादा 
जैविक उद्यान स्थित एगजोटिक पार्क में हिप्पो परिवार (3 हिप्पो) रहवास कर रहा है। ऐसे में प्रति हिप्पो को डाइट में 40 किलो कुट्टी (ज्वार), मक्का, चना, मूंगफली, नमक और हल्दी को मिक्स कर 20-20 किलो, सीजनल फू्रट्स में 4 किलो केले, 5 किलो सेव दे रहे हैं। गर्मी अधिक पड़ने पर इन्हें आगे 10-10 किलो तरबूज भी दिए जाएंगे।  

Read More गुजरात एटीएस का जोधपुर में छापा : एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी, केमिकल भरे जार जब्त ; कई राज्यों में सप्लाई

गर्मी आते ही वन्यजीवों की डाइट में बदलाव किया है। शेर और बाघों का डाइजेशन सही रहे, इसलिए इन्हें शुक्रवार को डाइट नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी वन्यजीवों को आवश्यक दवाइयां भी दी जा रही है। 
-डॉ. अरविंद माथुर, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, नाहरगढ़ जैविक उद्यान

Read More यूरोप व सेंट्रल एशिया से 10 हजार किमी का सफर कर कोटा पहुंचे विदेशी परिंदे, पक्षियों की चहचहाट से गुलजार हो रहे वेटलैंड

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प